फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Police Alert After Narayani Sena Sankalp Yatra On 6 December

नारायणी सेना की संकल्प यात्रा: छह दिसंबर को लेकर मथुरा में सुरक्षा का खाका तैयार, 2100 पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री जवानों के हवाले होगा शहर

Wed, 01 Dec 2021 12:20 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 01 Dec 2021 12:20 AM IST
सार

मथुरा में छह दिसंबर को अखिल भारत हिंदू महासभा और नारायणी सेना ने श्रीकृष्म जन्मभूमि में जलाभिषेक करने का एलान किया है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए आगरा से भी जवान बुलाए हैं।

विज्ञापन
Mathura Police Alert After Narayani Sena Sankalp Yatra On 6 December
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के बाहर तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में छह दिसंबर को लेकर शहर की सुरक्षा दो सुपर जोन, चार जोन और आठ सेक्टरों में बांटी गई है। तीन चार दिसंबर से लेकर छह दिसंबर तक करीब 2100 पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों के हाथ में कमान होगी। शहर का माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन

छह दिसंबर को शहर का माहौल शांत बना रहे, इसका पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा का पूरा खाका खींच लिया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स को मुस्तैद किया जाएगा। इसके लिए पुलिस-प्रशासन के अफसर और खुफिया विभाग भी नजरें बनाए हुए हैं। पल-पल की जानकारी खुद एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ले रहे हैं। नारायणी सेना और अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करके पुलिस ने अपनी मंशा साफ कर दी है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि शहर का शांत माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। हर हाल में सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन


घनी आबादी में फ्लैग मार्च, बनाए रखें शांत माहौल
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को सीआरपीएफ के डिप्टी कमाडेंट विशाल सिंह, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी, थाना गोविंदनगर प्रभारी विजय कुमार सिंह, कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा के अलावा पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स ने करीब ढाई घंटे घनी आबादी में फ्लैग मार्च किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगा फोर्स
एएसपी-4, सीओ-10, इंस्पेक्टर/एसएचओ-40, दरोगा-230, सिपाही-एक हजार, पैरा मिलिट्री फोर्स-10 कंपनी

आगरा जोन का आएगा फोर्स: मार्तंड
एसपी सिची मार्तंड प्रकाश ने बताया कि तीन दिसंबर को आगरा जोन का फोर्स मथुरा आ जाएगा। चार दिसंबर से लेकर छह दिसंबर तक इस फोर्स को बनाए सुपर जोन, जोन और सेक्टरों में मुस्तैद कर दिया जाएगा। शहर का शांत माहौल कतई भी खराब नहीं होने दिया जाएगा। सख्ती से निपटा जाएगा।
ये भी पढ़ें...
नारायणी सेना की संकल्प यात्रा का एलान: श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह के यलो जोन में पुलिस व पीएसी का सख्त पहरा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed