फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Police Alert After Announcement Of Narayani Sena Sankalp Yatra

नारायणी सेना की संकल्प यात्रा का एलान: श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह के यलो जोन में पुलिस व पीएसी का सख्त पहरा

Tue, 30 Nov 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 30 Nov 2021 12:09 AM IST
सार

अखिल भारत हिंदू महासभा ने छह दिसंबर को मथुरा में श्रीकृष्म जन्मभूमि में जलाभिषेक करने का एलान किया है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। 

विज्ञापन
Mathura Police Alert After Announcement Of Narayani Sena Sankalp Yatra
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के बाहर तैनात पुलिस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारायणी सेना की श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक संकल्प यात्रा के एलान को लेकर सोमवार को सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम रहे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह पर अतिरिक्त फोर्स लगाई गई। आसपास बनाए गए 10 प्वाइंटों पर पीएसी और पुलिस के जवानों की मुस्तैदी रही। पुलिस और प्रशासन के अफसर भी पल-पल की गतिविधियों पर नजरें गढ़ाए रहे।

विज्ञापन

नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने 29 नवंबर को संकल्प यात्रा का एलान किया था। विश्रामघाट से श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक संकल्प यात्रा के एलान को लेकर सोमवार की सुबह से चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह के पास अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया। यलो जोन में बनाए गए 10 प्वाइंटों पर पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए जा रहे थे। यलो जोन में पुलिस-पीएसी लगाई गई है। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर पल-पल की जानकारी ले रहे थे, वहीं एलआईयू की टीम भी पूरी तरह चौकस निगाहें रखे हुए थी। दोपहर बाद पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने राहत की सांस ली। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि दोनों धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती रही, वहीं 10 प्वाइंटों पर एसएचओ और दरोगा के अलावा पुलिस-पीएसी के जवान तैनात किए गए थे। यह केवल नारायणी सेना के एलान के चलते सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भड़काऊ पोस्ट डाली तो खैर नहीं: ग्रोवर
मथुरा। छह दिसंबर को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाली गई तो खैर नहीं। पुलिस की साइबर सेल इस पर पूरी निगाह बनाए हुए हैं। ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा, जो कि सोशल मीडिया के माध्यम से भड़काऊ पोस्ट डालकर शहर की शांत व्यवस्था खराब करने का प्रयास करेंगे। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि भड़काऊ पोस्ट डालने वालों से खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान: आगरा में हिंदू महासभा ने निकाली आमंत्रण यात्रा, लखनऊ में नारायणी सेना के अध्यक्ष नजरबंद
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed