{"_id":"61a24378bb939e3cb517e581","slug":"akhil-bharat-hindu-mahasabha-held-invitation-march-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मस्थान: आगरा में हिंदू महासभा ने निकाली आमंत्रण यात्रा, लखनऊ में नारायणी सेना के अध्यक्ष नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्मस्थान: आगरा में हिंदू महासभा ने निकाली आमंत्रण यात्रा, लखनऊ में नारायणी सेना के अध्यक्ष नजरबंद
Sat, 27 Nov 2021 08:10 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Nov 2021 08:10 PM IST
सार
अखिल भारत हिंदू महासभा ने छह दिसंबर को मथुरा में श्रीकृष्म जन्मभूमि में जलाभिषेक करने का एलान किया है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने भी पदयात्रा का एलान किया है।
विज्ञापन
आगरा में हिंदू महासभा ने निकाली आमंत्रण यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से छह दिसंबर को मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि में जलाभिषेक कार्यक्रम के लिए रावली महादेव मंदिर से आमंत्रण यात्रा निकाली। प्रशासन की अनुमति नहीं होने के कारण पुलिस अधिकारियों से कार्यकर्ताओं को नोंकझोंक भी हुई।
महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने बताया कि छह दिसंबर को आगरा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। इसके लिए शनिवार को आमंत्रण यात्रा की शुरुआत रावली महादेव मंदिर से की गई। इसकी जानकारी होने पर पुलिस फोर्स पहुंच गया।
अधिकारियों ने अनुमति नहीं होने की कहकर यात्रा को रोकने का प्रयास भी किया। इसके बाद पुलिस की निगरानी में कलक्ट्रेट, छीपीटोला, बिजलीघर, चिम्मन चौराहा से होकर यात्रा मन:कामेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक बाद संपन्न हुई।

लखनऊ में मनीष यादव नजरबंद
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक पदयात्रा की घोषणा करने वाले नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव को पुलिस ने लखनऊ में नजरबंद कर लिया है। नारायणी सेना ने करीब दो सप्ताह पूर्व लखनऊ से कार सेवा का एलान किया था। तब पुलिस ने नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव को लखनऊ में ही रोक लिया था।
इधर, हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पड़पोती राज्यश्री चौधरी ने छह दिसबंर को शाही ईदगाह में बाल गोपाल का अभिषेक करने की घोषणा की है। फिर नारायणी सेना ने 29 नवंबर की पदयात्रा की घोषणा कर दी, लेकिन पुलिस ने एक दिन पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव को नजरबंद कर लिया है।
मथुरा जिले में धारा 144 लागू
छह दिसंबर को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। डीएम और एसएसपी ने शनिवार को दोनों धर्मस्थलों की सुरक्षा का जायजा लिया। सोशल मीडिया पर इसको लेकर फैलाई जा रही सूचनाओं पर गंभीरता बरतते हुए अधीनस्थों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं।