{"_id":"6127a3ec8ebc3e79db62bdc4","slug":"mathura-one-crore-fifty-one-lakh-hindus-will-get-the-sankalp-patra-filled-vrindavan-news-agr505146526","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: एक करोड़ इक्यावन लाख हिंदुओं से संकल्पपत्र भरवाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: एक करोड़ इक्यावन लाख हिंदुओं से संकल्पपत्र भरवाएंगे
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति की बैठक में मौजूद महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट व अ
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति के तत्वावधान में बैठक का आयोजन श्रीकृष्णा इंटरनेशनल होटल में हुआ। इसमें श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने के लिए रणनीति का प्रारूप संतों के समक्ष रखा गया। साथ ही निर्णय लिया कि एक करोड़ इक्यावन लाख हिंदुओं से संकल्पपत्र भरवाए जाएंगे।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन समिति के अध्यक्ष एवं याचिकाकर्ता महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्त कराने के लिए हम एक करोड़ इक्यावन लाख हिंदुओं से संकल्प पत्र भरवा कर उन्हें आंदोलन से जोड़ा जाएगा। आंदोलन की सफलता के लिए जन जागरण यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
महामंडलेश्वर स्वामी चित्रप्रकाशानंद महाराज ने कहा कि हमें श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए सभी साधु-संतों समेत सभी हिंदुओं को संगठित करना होगा। महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज ने कहा कि हमें शहरों से ज्यादा गांव में और कस्बों में जागरण करने की आवश्यकता है। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज ने कहा कि धर्म रक्षा संघ श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएगा। स्वामी डॉक्टर आदित्यानंद महाराज ने कहा कि न्यायालय में अपने पक्ष को मजबूत करने के लिए हमें सड़कों पर उतर कर भी अपनी ताकत का एहसास कराना होगा।
विज्ञापन
महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज ने कहा के मुस्लिम समाज को उदारता पूर्वक श्रीकृष्ण जन्मभूमि हिंदुओं को सौंप देनी चाहिए, नहीं तो एक दिन अयोध्या जैसा दृश्य भी मथुरा में उपस्थित हो सकता है। इस मौके पर धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़, राम मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी रघुनाथदास महाराज, अशोक प्रताप सिंह, कुंवर जितेंद्र सिंह, भगवान शर्मा, नरेश पाल जसावत थे।