{"_id":"6076e7c28ebc3edb551faeb6","slug":"mathura-now-flowers-will-not-be-offered-in-the-temples-nor-will-there-be-prasad-vrindavan-news-agr4885439104","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: अब मंदिरों में न फूलमालाएं चढ़ेंगी और न प्रसाद मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: अब मंदिरों में न फूलमालाएं चढ़ेंगी और न प्रसाद मिलेगा
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन नगर के मठ मंदिर एवं आश्रम के संत-महंत व धर्माचार्य के साथ बैठक करते नगर मजिस्ट्रेट
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। अब धर्मनगरी वृंदावन में कान्हा के भक्तों को मंदिर और आश्रमों में भोग प्रसाद नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं भक्त अपने आराध्य को फूलमाला भी नहीं पहना सकेंगे। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट जेएल श्रीवास्तव ने मंदिर, मस्जिद और आश्रमों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए इस आशय के दिशानिर्देश दिए।
कोतवाली में आयोजित बैठक के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने सीओ सदर गौरव कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में आश्रम मंदिर वह मस्जिद के जिम्मेदारों और धर्म आचार्यों के साथ बैठक कर उन्हें कोरोना से बचाव व प्रशासन की गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी। कहा कि कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। जनपद में सर्वाधिक संख्या वृंदावन के मरीजों की है। ऐसी स्थिति में सतर्क रखने के साथ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सभी मंदिर, मठ और आश्रमों में एक स्थान पर भीड़ नहीं होनी चाहिए।
बाहर से आने वालों के शरीर का तापमान चेक किया जाए। सैनिटाइजर की व्यवस्था रहे। मास्क के बगैर किसी को प्रवेश न दें। इसके अलावा अब मंदिर और आश्रमों में प्रसाद का वितरण तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाए। फूलमालाएं भी न तो भक्तों से ली जाएं और न दी जाएं। मंदिरों में सिर्फ दर्शन की अनुमति रहे। इसके साथ ही ठाकुरजी का स्पर्श भी आम भक्त न करें। मंदिरों में भक्तों पर जल छिड़कने की परंपरा पर भी तत्काल रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट ने धार्मिक स्थलों पर कोविड के नियमों का पालन व माइक से इसका प्रचार कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में कोतवाल शशि प्रकाश शर्मा, श्रीबांके बिहारी मंदिर के मैनेजर मुनीश कुमार शर्मा, मृदुल कांत शास्त्री, मोहिनी बिहारी शरण, आचार्य बद्रीश आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार कुंभ से लौटने वाले कराएं कोविड टेस्ट
सिटी मजिस्ट्रेट जेएल श्रीवास्तव ने कहा कि हरिद्वार कुंभ से लौटने वाले लोग हो सके तो अपना कोविड निगेटिव रिपोर्ट कार्ड लेकर आएं अगर ये भी न हो तो 15 तक अपने सेल्फ आइसोलेट में रखे और परेशानी होने पर अपना चेकअप कराएं।