फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Now flowers will not be offered in the temples nor will there be prasad

मथुरा: अब मंदिरों में न फूलमालाएं चढ़ेंगी और न प्रसाद मिलेगा

Wed, 14 Apr 2021 06:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Now flowers will not be offered in the temples nor will there be prasad
मथुरा। वृंदावन नगर के मठ मंदिर एवं आश्रम के संत-महंत व धर्माचार्य के साथ बैठक करते नगर मजिस्ट्रेट - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। अब धर्मनगरी वृंदावन में कान्हा के भक्तों को मंदिर और आश्रमों में भोग प्रसाद नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं भक्त अपने आराध्य को फूलमाला भी नहीं पहना सकेंगे। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट जेएल श्रीवास्तव ने मंदिर, मस्जिद और आश्रमों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए इस आशय के दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन

कोतवाली में आयोजित बैठक के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने सीओ सदर गौरव कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में आश्रम मंदिर वह मस्जिद के जिम्मेदारों और धर्म आचार्यों के साथ बैठक कर उन्हें कोरोना से बचाव व प्रशासन की गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी। कहा कि कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। जनपद में सर्वाधिक संख्या वृंदावन के मरीजों की है। ऐसी स्थिति में सतर्क रखने के साथ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सभी मंदिर, मठ और आश्रमों में एक स्थान पर भीड़ नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

बाहर से आने वालों के शरीर का तापमान चेक किया जाए। सैनिटाइजर की व्यवस्था रहे। मास्क के बगैर किसी को प्रवेश न दें। इसके अलावा अब मंदिर और आश्रमों में प्रसाद का वितरण तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाए। फूलमालाएं भी न तो भक्तों से ली जाएं और न दी जाएं। मंदिरों में सिर्फ दर्शन की अनुमति रहे। इसके साथ ही ठाकुरजी का स्पर्श भी आम भक्त न करें। मंदिरों में भक्तों पर जल छिड़कने की परंपरा पर भी तत्काल रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने धार्मिक स्थलों पर कोविड के नियमों का पालन व माइक से इसका प्रचार कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में कोतवाल शशि प्रकाश शर्मा, श्रीबांके बिहारी मंदिर के मैनेजर मुनीश कुमार शर्मा, मृदुल कांत शास्त्री, मोहिनी बिहारी शरण, आचार्य बद्रीश आदि मौजूद रहे।

हरिद्वार कुंभ से लौटने वाले कराएं कोविड टेस्ट
सिटी मजिस्ट्रेट जेएल श्रीवास्तव ने कहा कि हरिद्वार कुंभ से लौटने वाले लोग हो सके तो अपना कोविड निगेटिव रिपोर्ट कार्ड लेकर आएं अगर ये भी न हो तो 15 तक अपने सेल्फ आइसोलेट में रखे और परेशानी होने पर अपना चेकअप कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed