फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Not only devotees, but also common people are worried about the jam

मथुरा: जाम से श्रद्धालु ही नहीं आम लोग भी परेशान

Wed, 24 Feb 2021 06:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Not only devotees, but also common people are worried about the jam
वृंदावन (मथुरा)। मंदिरों की नगरी वृंदावन इन दिनों जाम से जूझ रही है। इससे न केवल दर्शन करने आने वाले भक्त परेशान हैं बल्कि स्थानीय लोग भी परेशान हैं। सबसे बुरा हाल श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास क्षेत्र का है। यहां के चौराहों पर पुलिस नजर तक नहीं आती है।
विज्ञापन

यहां विद्यापीठ चौराहा तो हर वक्त जाम में ही उलझा रहता है। पैदल श्रद्धालुओं का निकलना दुश्वार हो जाता है। इस चौराहे पर पुलिस नजर तक नहीं आती है। यहां खोदे गए गड्ढे समस्या को और गंभीर बना रहे हैं। हरिनिकुंज चौराहा का भी यही हाल है। मंगलवार को विद्यापीठ चौराहे पर महिला श्रद्धालु को कार ने टक्कर मार दी। इस तरह की घटनाएं यहां आम हो गई हैं। इन चौराहों पर लगने वाले जाम के चलते रिक्शा, ऑटो गलियों की ओर जाते हैं तो हर तरफ रास्ते बंद हो जाते हैं। मोतीझील मार्ग निवासी रमेश पुजारी का कहना है कि ऐसा कोई समय नहीं है जब विद्यापीठ चौराहे पर जाम न लगा हो। पुलिस के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है। अब तो कुछ दिन से बिजली की लाइन के लिए की गई खोदाई ने समस्या को और जटिल बना दिया है। दिनेश पंडित बोले, बहुत बुरा हाल है, नगर की यातायात व्यवस्था का।
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग में दौड़ते वाहन
वृंदावन परिक्रमा मार्ग को वाहनों ने परिक्रमार्थियों के लिए भी सुरक्षित नहीं छोड़ा है। परिक्रमा मार्ग पर वाहनों की संख्या इस कदर बढ़ गई है कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर वीआईपी मार्ग, केशीघाट मोड़, रमणरेती पर परिक्रमार्थियों को निकलने में भी मशक्कत करनी पड़ती है। वीआईपी मार्ग पर तो ई-रिक्शा सबसे बड़ी समस्या बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed