फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura News: Eeco car taking children to school overturned many children injured

Mathura News: बच्चों को स्कूल से ला रही ईको कार पलटी, आधा दर्जन से अधिक घायल; एक की हालत गंभीर

Tue, 23 Jul 2024 01:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 Jul 2024 01:41 PM IST
सार

स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही ईको कार पलट गई। इस हादसे में कार सवार आधा दर्जन बच्चों के घायल होने की सूचना है, जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Mathura News: Eeco car taking children to school overturned many children injured
ईको कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के सौंख रोड पर मंगलवार को स्कूली बच्चों से भरी एक ईको कार पलट गई। हादसे के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में घायल बच्चों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन


सौंख रोड स्थित सिंबोसिस स्कूल के बच्चों को ईको कार जा रही थी। बताया गया है कि कार सौंख रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। उस समय कार में  आधा दर्जन बच्चे सवार बताए गए हैं। कार पलटने से बच्चों में चीख पुकार मच गई। घायलों में एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।  शहर के एक निजी अस्पताल में सभी बच्चों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर हाईवे थाना उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि थाना हाइवे इलाके में सौंख रोड पर नगला माना के पास यह घटना हुई। घटना की जांच की जा रही है। बच्चों के परिजन भी आ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed