{"_id":"60cdd49505fdb96cc87010eb","slug":"mathura-news-congress-leader-pradeep-mathur-targets-bjp-over-ram-mandir-land-scam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर की मांग: राममंदिर मामले का निर्णय सुनाने वाले जजों से कराई जाए भूमि घोटाले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर की मांग: राममंदिर मामले का निर्णय सुनाने वाले जजों से कराई जाए भूमि घोटाले की जांच
Sat, 19 Jun 2021 04:57 PM IST
मुकेश कुमार
पीटीआई, मथुरा
पीटीआई, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Jun 2021 04:57 PM IST
सार
राम मंदिर ट्रस्ट पर जमीन खरीद प्रकरण में कथित घोटाले को लेकर मथुरा के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर ने श्री राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने उच्चतम न्यायालय के जजों से मामले की जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर
विस्तार
मथुरा से चार बार विधायक रहे कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर ने शुक्रवार को कहा कि राममंदिर जमीन खरीद विवाद में सरकार को जनता के सामने सच्चाई लानी चाहिए। इसके लिए उच्चतम न्यायालय के उन्हीं जजों की समिति से भूमि प्रकरण संबंधी के सभी मामलों की जांच करानी चाहिए, जिन्होंने मंदिर निर्माण के लिए अंतिम फैसला सुनाया था।
विज्ञापन
माथुर ने कहा कि ऐसा इसलिए किया जाना चाहिए, क्योंकि वे सभी जज राम मंदिर से जुड़े प्रकरण के बारे तफ्सील से जानते हैं कि उसमें कब-कब, क्या-क्या हुआ ? उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, इस फैसले से पहले राममंदिर निर्माण के लिए दशकों से चलाए जा रहे अभियान में जो चंदा आम जनता ने मंदिर निर्माण के लिए अब तक जमा किया था, उसका भी हिसाब दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा कि भगवान राम के प्रति देश-विदेश के करोड़ों लोग आस्था व विश्वास रखते हैं, उनका मंदिर बनवाने के लिए हर एक ने अपने सामर्थ्य के अनुसार सहयोग किया। मैंने व मेरी पत्नी ने भी सम्मानजनक राशि मंदिर निर्माण के लिए अर्पित की। लेकिन दुख होता है कि मंदिर निर्माण के लिए बनाए गए ट्रस्ट के लोग ही उसमें घोटाला कर रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने कहा कि बात यहीं खत्म नहीं होती। इसके बाद भी नया मामला सामने आता है कि सड़क किनारे की जमीन अंदर की जमीन से कहीं कम कीमत पर खरीदी गई, जो इस मामले में किए जा रहे घपलों की एक नई किश्त को उजागर कर रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में ही एक रामभक्त महिला ने भी संदेह प्रकट किया है कि इस प्रकार के और भी मामले हो सकते हैं।
चंपत राय पर साधा निशाना
प्रदीप माथुर ने ट्रस्ट के सचिव चंपत राय पर निशाना साधते हुए कहा कि चंपत राय माल चंपत किए जा रहे हैं और खुद चंपत हो रहे हैं। पहला मामला सामने आने के बाद खुलकर विरोध जताने वाले चंपत राय अब कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। वे ही क्या, कोई दूसरा भी सामने नहीं आ रहा। सब गड़बड़ ही गड़बड़ है। वहां के महापौर आदि सब मिले हुए हैं।
माथुर ने आरोप लगाया कि सभी जानते हैं कि वहां भू-माफिया कौन हैं और उनके साथ किसके संबंध हैं ? ट्रस्ट के लोग उन्हीं के साथ मिलकर घपलों को अंजाम दे रहे हैं। इसलिए बेहतर होगा कि सरकार इस प्रकरण की जांच कराए और इससे पूर्व हुए चंदे का भी हिसाब जनता को पेश करे।
बता दें कि कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर मथुरा विधानसभा क्षेत्र चार बार विधायक रह चुके हैं। माथुर पिछली बार 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के श्रीकांत शर्मा के हाथों परास्त हो गए थे। प्रदीप माथुर उत्तर प्रदेश विधान मंडल दल के नेता भी रहे हैं।