{"_id":"66d9ca283c8aeb047a0de813","slug":"mathura-news-140-buses-will-run-on-barsana-route-on-radha-ashtami-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: राधा अष्टमी पर बरसाना रूट पर दौड़ेंगी 140 बसें, श्रद्धालुओं के लिए रहेगी ये व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: राधा अष्टमी पर बरसाना रूट पर दौड़ेंगी 140 बसें, श्रद्धालुओं के लिए रहेगी ये व्यवस्था
Thu, 05 Sep 2024 08:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 05 Sep 2024 08:41 PM IST
सार
मथुरा और बरसाना में राधा अष्टमी के अवस पर श्रद्धालुओं की भीरा भीड़ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। परिवहन निगम ने बरसाना रूट पर 140 बसें लगाई हैं। इस रूट पर निगम की 80 और दूसरे जनपद की 40 बसें संचालित होंगी।
विज्ञापन
रोडवेज बसें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में राधा अष्टमी पर्व पर यात्रियों को बरसाना पहुंचने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी। पर्व को देखते हुए रोडवेज ने बरसाना मार्ग पर 140 बसों के संचालन की तैयारी कर ली है।
11 सितंबर को बरसाना में राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। लाखों की संख्या में श्रद्धालु राधारानी के दर्शन करने के लिए बरसाना पहुंचेंगे। यात्रियों को बरसाना तक पहुंचने में असुविधा न हो। इसके लिए रोडवेज ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि राधा अष्टमी के पर्व पर बरसाना रूट पर यात्रियों की भीड़ रहेगी। इसके देखते हुए पर्व पर निगम द्वारा बरसाना रूट पर 80 बसों का, अन्य जनपदों से 40 बसों का और 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पर्व को देखते हुए चालकों-परिचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पर्व के दौरान किसी भी यात्री को आवागमन में दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। बस अड्डों पर निर्धारित समय अवधि के दौरान बसों का संचालन किया जाएगा।