फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura New police posts will be built in these four areas proposal ready

मथुरा न्यूज: इन चार क्षेत्रों में बनेंगी नई पुलिस चौकियां, प्रस्ताव हुआ तैयार; शासन से स्वीकृति का इंतजार

Tue, 12 Mar 2024 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Mar 2024 11:50 AM IST
सार

मथुरा में चार नई पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। इसका प्रस्ताव तैयार करने के बाद शासन को भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Mathura New police posts will be built in these four areas proposal ready
मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में बढ़ती आबादी और क्षेत्र के आधार पर पुलिस ने चार नई चौकियों का प्रस्ताव तैयार किया है। यह शासन को भेजा गया है। इसमें तीन चौकी गोवर्धन थाने और एक चौकी नौहझील थाने की शामिल है। उच्चाधिकारियों की मुहर लगते ही यह चौकियां अस्तित्व में आ जाएंगी।
विज्ञापन


जिला पुलिस की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव के अनुसार थाना गोवर्धन के अडीग, पलसो और गांठौली में तीन नई चौकियां प्रस्तावित की गई हैं। इधर, नौहझील के बाजना में भी होगी पुलिस चौकी बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन चारों चौकियों की जिला स्तर से डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी गई। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद इन चौकियों के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।
विज्ञापन


चौकियां स्थापित होने से सुरक्षा तंत्र और होगा मजबूत
थाना गोवर्धन के अडीग, पलसो और गांठौली में तीन नई चौकियां प्रस्तावित की गई हैं। इधर, नौहझील के बाजना में चौकी स्थापित होने से सुरक्षा तंत्र और मजबूत हो जाएगा। इधर, गोवर्धन में श्रद्धालुओं की हर दिन बढ़ती संख्या और राजस्थान से होने वाली गतिविधियों पर निगरानी के लिहाज से सही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन को भेजी गई फाइल 
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से नई चौकियां स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed