फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Municipality budget pass, Kosi will be developed

मथुरा: नगर पालिका का बजट पास, कोसी का होगा विकास

Sat, 04 Sep 2021 08:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Municipality budget pass, Kosi will be developed
कोसीकलां में नगर पालिका बोर्ड की बैठक में चेयरमैन, सभासदगण। - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। नगर पालिका परिषद में चेयरमैन एवं सभासदों की खींचतान के कारण पांच माह से अधर में लटका वित्तीय वर्ष 2021-22 को बजट चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर ने विरोधी सभासदों की गैर मौजूदगी में नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 88 से पारित होने का दावा किया। बजट पास होने से नगर के विकास का पहिया अब घूमने लगेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका में चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर और विरोधी सभासदों के बीच गतिरोध तीसरे बैठक में भी दूर नहीं हो पाया। चेयरमैन ने शनिवार को तीसरी बार नगर पालिका बोर्ड की बजट बैठक बुलाई थी। इस बैठक में नौ सभासद ही पहुंचे। इससे इस बैठक में भी कोरम पूरा नहीं हो पाया। चेयरमैन ने दावा किया कि बैठक में कोरम पूरा नहीं था किंतु नगर पालिका अधिनियम के विशेषाधिकार के तहत बजट पास हो गया। चेयरमैन ने बताया कि बजट की एक प्रति डीएम के माध्यम से मंडलायुक्त आगरा को भेजी गई है। बजट के स्वीकृत होते ही नगर में विकास का पहिया घूमने लगेगा।
विज्ञापन

ईओ पूर्णिमा दुबे ने मौजूद सदस्यों के बीच सदन में बजट पेश किया। उन्होंने किन-किन मदों से आय होगी और कहां-कहां पैसा खर्च किया जाएगा। इसका ब्योरा भी सुनाया। बैठक में मुख्य लेखाधिकारी योगेंद्र रावत समेत नौ सभासद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम को कराएंगे अवगत
लगातार तीन बोर्ड बैठकों का बहिष्कार कर रहे सभासद प्रदीप सांगवान, चंदर पौनियां, ओमवती, हीरामणी देवी, कुसुमलता, शमा, सुनीता देवी, भगत सिंह, मनोज आर्य, उमराव, धर्म जैन, जगदीश अनंत, असलम, आबिद, रमजान, नामित सभासद रघुराज, नैमचंद, छोटेलाल सैनी, जयप्रकाश, शकुंतला का कहना था कि पिछले चार वर्षों में नगर पालिका में भ्रष्टाचार हुआ है, जांच शासन-प्रशासन में लंबित हैं। वार्डों में विकास कार्य शून्य है। सफाई, पानी और प्रकाश की हालत बहुत खराब है। अपनी मर्जी से बजट स्वीकृत कर लिया है, इसको लेकर डीएम को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed