फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: MP Hema did not find a single Mor in the Peacock Conservation Center

मथुरा: सांसद हेमा को मयूर संरक्षण केंद्र में नहीं मिला एक भी मोर्

Sat, 03 Jul 2021 07:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Mathura: MP Hema did not find a single Mor in the Peacock Conservation Center
वृंदावन (मथुरा)। सांसद हेमा मालिनी शनिवार को वृंदावन के मयूर संरक्षण केंद्र में एक भी मयूर को न देखकर चकित रह र्गइं। उन्होंने इस पर अधिकारियों से सवाल किया कि यहां कोठरी किस लिए बनाई है। यहां फलदार वृक्ष क्यों नहीं हैं। जिसका किसी पर कोई जवाब नहीं था।
विज्ञापन

दरअसल, पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए सांसद हेमा मालिनी मयूर संरक्षण केंद्र पहुंची थीं। प्रदेश सरकार के सघन पौधरोपण अभियान के अंतर्गत शनिवार को यहां कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान सांसद ने मयूर संरक्षण केंद्र में पौधरोपण किया। साथ ही मयूर संरक्षण केंद्र का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्हें मयूर नजर नहीं आए। इस पर मौजूद वन अधिकारियों से इस के संदर्भ में सवाल भी किया, लेकिन सभी की खामोशी ने मयूर संरक्षण केंद्र की हकीकत सामने लाकर रख दी।
विज्ञापन

गौरतलब रहे मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित मयूर संरक्षण केंद्र पर एक बड़ी राशि वन विभाग खपा चुका है। दो साल पहले ही इसकी बाउंड्रीवॉल पर भी कई करोड़ रुपये खर्च किए हैं, लेकिन मयूर संरक्षण के लिए इस केंद्र पर कोई उपयुक्त प्रबंध नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने पौधरोपण के साथ ही सभी से पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक होना पड़ेगा। लोग केवल पौधरोपण न करें बल्कि उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed