फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura money order by india post is pending for eleven months

भारतीय डाकः 11 महीने में मथुरा से गोरखपुर नहीं पहुंचा मनीआर्डर

Tue, 24 Oct 2017 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 24 Oct 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
mathura money order by india post is pending for eleven months
india post
डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ते देश में डाक व्यवस्‍था अभी भी अपने ढर्रे से बाहर नहीं आना चाहती है। इसकी बानगी है मथुरा का यह मामला। यहां एक शख्स ने डाकघर के माध्यम से 11 महीने पहले गोरखपुर के लिए मनीआर्डर भेजा था। वह अब तक नहीं पहुंचा है। मनीआर्डर भेजने वाला व्यक्ति अधिकारियों के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


बताया गया है कि मथुरा में गोवर्धन के शास्त्री नगर निवासी हेतीलाल त्रिपाठी ने छह नवंबर 2016 को महरौली स्थित डाकघर से गोरखपुर स्थित गीता प्रेस के कल्याण मासिक पत्रिका के व्यवस्थापक को 220 रुपये का मनीआर्डर भेजा था। वह मनीआर्डर गोरखपुर आज तक नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन


इस मामले में हेतीलाल त्रिपाठी महरौली डाकघर से मिली रसीद को लेकर मथुरा के प्रवर डाक अधीक्षक सहित कई डाक अफसरों से मिल चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हेतीलाल त्रिपाठी का कहना है कि किसी भी अधिकारी ने अभी तक संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। जब उनके पास रसीद है तो पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। प्रवर डाक अधीक्षक उमराव सिंह का कहना है कि मामले को दिखवाया जा रहा है। कहां गड़बड़ी है इसे चेक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed