फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Mayor and Municipal Commissioner reached Vrindavan to see the condition of drains

मथुरा: नालों का हाल देखने वृंदावन पहुंचे महापौर और नगर आयुक्त

Sun, 02 May 2021 07:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Mayor and Municipal Commissioner reached Vrindavan to see the condition of drains
वृंदावन (मथुरा)। धार्मिक नगरी में नालों में अटी सिल्ट और सैनिटाइजेशन को लेकर बरती जा रही लापरवाही की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए महापौर और नगर आयुक्त रविवार को वृंदावन पहुंचे। दोनों ने वार्ड 49, 63 व 65 का निरीक्षण किया। लापरवाही के लिए मुख्य स्वच्छता निरीक्षक का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वृंदावन में कोरोना संक्रमण का प्रभाव तेजी से बढ़ा है। इसके बावजूद नालों की सफाई और सैनिटाइजेशन की स्थिति चिंताजनक है। शनिवार को अमर उजाला ने सिल्ट से अटे नालों की खबर प्रकाशित हुई। रविवार को नालों की सिल्ट सफाई और सैनिटाइजेशन की स्थिति का जायजा लेने के लिए महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु और नगर आयुक्त अनुनय झा वृंदावन पहुंचे। स्थानीय अधिकारियों के साथ दोनों ने नालों की सफाई, सैनिटाइजेशन, सफाई का निरीक्षण किया। नालों की सफाई का काम सप्ताह में करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शवदाह गृह पर नि:शुल्क दाह संस्कार के बावजूद अवैध वसूली की शिकायतों पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि समिति किसी प्रकार असमर्थता व्यक्त करती है तो नगर निगम अंतिम संस्कार का खर्च उठाएगा। वार्ड 65 में सीवर का काम पूर्ण होने के बाद भी मलवा ठेकेदार द्वारा न उठाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। इस मौके पर सहायक अभियंता जलकल नंद किशोर, राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार, सफाई और खाद्य निरीक्षक सुभाष चंद्र, प्रधान लिपिक श्रीगोपाल वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed