फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Mathura became winner after defeating Aligarh by five wickets

मथुरा: अलीगढ़ को पांच विकेट से हराकर मथुरा बना विजेता

Fri, 26 Feb 2021 08:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Mathura became winner after defeating Aligarh by five wickets
मथुरा। कोसीकलां में क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम मथुरा के कप्तान को ट्रॉफी देते कैबिनेट मं - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। गोल्डन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में स्व. रतिराम सरपंच की स्मृति में आयोजित 34वीं कोसी आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में शुक्रवार को राका क्रिकेट क्लब मथुरा ने मार्क क्रिकेट क्लब अलीगढ़ को पांच विकेट से हराकर प्रतियोगिता जीत ली। कैबिनेट मंत्री ने विजेता टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन

हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित मैच का शुभारंभ अजरी सिंह प्रधान ने टॉस उछाल कर किया। मथुरा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी अलीगढ़ की टीम के सलामी बल्लेबाज मैन ऑफ द मैच अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके शिवा सिंह ने अल्तमस के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 31 रन जोड़े। 32 रन के स्कोर पर शिवा के पवेलियन लौटने के बाद अलीगढ़ के लगातार अंतराल पर विकेट गिरते गए। टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन का स्कोर ही खड़ा कर सकी। चंद्रपाल, सुनील, रवि ने दो-दो विकेट लिए एक विकेट रोहित को मिला।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राका क्रिकेट क्लब मथुरा की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। पहला विकेट 30 रन के स्कोर पर गिर जाने के बाद अलीगढ़ की टीम को कोई मौका नहीं दिया। मथुरा के बल्लेबाज मनोज डागर ने चौके छक्कों की झड़ी लगा दी। पांच चौके और नौ छक्कों की मदद से 38 गेंदों में शानदार 90 रन बनाए व अपनी टीम को जीत दिलवाई। मनोज डागर ने 90, राहुल डागर ने 32 रन बनाए। वासिद ने तीन विकेट अली, अल्तमस ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने विजेता टीम को एक लाख 11 हजार रुपये, उपविजेता टीम को 61 हजार रुपये, ट्रॉफी भेंट की। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरदेव चौधरी, कमल किशोर वार्ष्णेय, हरीओम गुप्ता, सुभाष गोयल, नरेंद्र गुर्जर, डॉ. एलपी शर्मा, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र बैनीवाल, डीसी गर्ग, एसडीएम हनुमान प्रसाद, सीओ जितेंद्र कुमार थे। मनोज डॉगर को मैन ऑफ द मैच तथा रणजी खिलाड़ी चंद्रपाल को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। अंपायरिंग नरेश अत्री, अप्पू खान, स्कोरिंग आकिब, कमेंट्री देवकी नंदन ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed