वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन बुर्जा मार्ग स्थित श्रीराधा माधव नया दिव्य देश मंदिर में आयोजित हो रहे 15वें ब्रह्म महोत्सव के अंतर्गत ठाकुर राधा माधव रथयात्रा निकली। इसमें ठाकुर राधा माधव ने रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण किया।
पिछले पांच दिन से श्रीराधा माधव नया दिव्य देश मंदिर में ब्रह्म महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इस दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजन मंदिर में किए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत देर शाम रथयात्रा निकाली गई। ठाकुर राधा माधव भगवान ने बग्गी पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। इस दौरान दक्षिण शैली के वाद यंत्र द्वारा भगवान के भजन गाए जा रहे थे। साथ ही दक्षिण भारतीय संस्कृति के विद्वान रखकर आगे मंत्र पढ़ते हुए चल रहे थे।
रथयात्रा का शुभारंभ मंदिर प्रांगण से हुआ। जो चैतन्य बिहार, इस्कॉन मंदिर, फोगला आश्रम्र विद्यापीठ आदि क्षेत्रों से होकर फिर मंदिर प्रांगण पहुंची। स्वामी अनंत आचार्य महाराज, आरके मिश्रा, रामप्रकाश, देवराज, हीरालाल मुरारी, कृष्ण चंद्रशेखर, सौरभ गौतम, शशिकांत पांडे, आनंद, अमन, मोनू, सोनू आदि लोग उपस्थित रहे।