{"_id":"60d89df98ebc3e2ed466c445","slug":"mathura-loot-case-police-got-clues-of-robbers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा लूट और गोलीकांड: पुलिस ने अलीगढ़ और हाथरस में डाला डेरा, जल्द हो सकता है खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा लूट और गोलीकांड: पुलिस ने अलीगढ़ और हाथरस में डाला डेरा, जल्द हो सकता है खुलासा
Mon, 28 Jun 2021 12:49 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:49 AM IST
सार
शहर के बीचोंबीच लूट और गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाशों के बारे में पुलिस के हाथ कई सुराग लगे हैं। पुलिस जल्द दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में चेन लूट और गोलीकांड की वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार लुटेरे अलीगढ़ की तरफ ही भागे थे। यमुनापार में सैयद तक सीसीटीवी में लुटेरे कैद हुए हैं। पुलिस ने यहां से सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो बाइक सवार लुटेरे जाते हुए दिख रहे हैं। पुलिस की दो टीमें अलीगढ़ और हाथरस में डेरा डाले हुए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार अलीगढ़ से एक लुटेरा हत्थे चढ़ चुका है, जबकि हाथरस के लुटेरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
26 जून को शहर के छत्ता बाजार में मंगला दर्शन करने जा रही लता चतुर्वेदी के गले से सोने चेन तोड़कर भाग रहे लुटेरों का विरोध सेवानिवृत्त दरोगा मथुरेश चतुर्वेदी ने किया तो लुटेरों ने उनकी पीठ में गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे आर्यसमाज रोड होते हुए यमुना पुल पर पहुंचे। इसके बाद लक्ष्मीनगर होते हुए अलीगढ़ के लिए भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
यमुनापार के सैयद तक का पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे तो लुटेरे बाइक से जाते हुए दिखे। इसके आधार पर ही पुलिस की टीमों ने हाथरस और अलीगढ़ में डेरा डाल दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अलीगढ़ का लुटेरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है, लेकिन हाथरस के लुटेरे की तलाश की जा रही है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि जल्द ही लूट और गोलीकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस की टीमें लुटेरों के नजदीक हैं।
विज्ञापन
मथुरा के बदमाश ने रेकी की थी, फिर हुई वारदात
अलीगढ़ और हाथरस के इन दोनों लुटेरों के संग मथुरा का भी कोई बदमाश साथ बताया जा रहा है। यह बदमाश भी छत्ता बाजार के आसपास का ही है। इस बदमाश के रेकी करने के बाद ही इन लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस दोनों लुटेरों के हत्थे चढ़ जाने के बाद ही मथुरा के बदमाश को भी पकड़ेगी।
ऑपरेशन के बाद गोली निकाली
सेवानिवृत्त दरोगा मथुरेश चतुर्वेदी की हालत में सुधार हो रहा है। ऑपरेशन के बाद गोली निकाल दी गई है। तमंचा से नजदीक से गोली मारी गई थी, जिसके कारण पीठ में ही रह गई। कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि मथुरेश खतरे से बाहर हैं। जल्द ही स्वस्थ होकर वह अपने घर में परिवार के पास आ जाएंगे।
तीर्थ पुरोहित महासंघ ने की बैठक
छत्ता बाजार में हुई घटना को लेकर तीर्थ पुरोहित महासंघ ने स्थानीय व्यापारी प्रतिनिधियों एवं क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार सिंह के साथ समन्वय बैठक लक्ष्मी नारायण मंदिर में की। इसमें घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की गई। सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं।