{"_id":"5e78a4178ebc3e76876a1fd8","slug":"mathura-lockdown-vrindavan-news-agr4350949140","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन के संतों ने की मथुरा को लॉकडाउन करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन के संतों ने की मथुरा को लॉकडाउन करने की मांग
विज्ञापन
मथुरा। भागवत सेवा संस्था में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते कार्ष्णि नागेन्?
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन के साधु-संतों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मथुरा को जल्दी से लॉकडाउन कर दिया जाए। होली पर मथुरा-वृंदावन में लाखों लोग आए हैं वह स्थानीय लोगों से भी खूब मिले हैं। बहुत से विदेशी अब भी यहां पर गुपचुप तरीके से रह रहे हैं। यदि जल्दी से लॉकडाउन करके उनकी खोजबीन नहीं हुई तो विशेषकर वृंदावन की स्थिति अत्यंत खराब हो सकती है। यह बात संतों ने भागवत सेवा संस्था पर प्रेसवार्ता कर कही। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उनकी प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से भी चर्चा हुई है।
प्रेस वार्ता में कार्ष्णि नागेंद्र दत्त महाराज ने बताया कि संतगणों ने आपसी चर्चा के बाद यह निष्कर्ष निकाला है कि मथुरा-वृंदावन को जल्दी से लॉकडाउन किया जाए। प्रशासन द्वारा विशेष रूप से ऐसे लोगों को खोजा जाए तो छुपे हुए लोग सामने आ जाएंगे। छुपे हुए लोगों की जांच की जाए हो सकता है उनमें कोई रोगी हो। उन्होंने बताया कि उनके कारण वृंदावन में महामारी फैल सकती है।
जिसे रोकना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा। नवल गिरी महाराज ने बताया कि वर्तमान में स्थिति भले ही कंट्रोल में दिख रही है लेकिन आने वाले दिनों में इसके खतरों से सभी बच नहीं पाएंगे इसलिए जनपद को लॉकडाउन करने की आवश्यकता है। भागवत वक्ता अनुराग कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जो लोग लॉकडाउन का अनुपालन नहीं करते उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कार्ष्णि सुमेदानंद महाराज, काष्णर्अि सर्वज्ञानंद महाराज ने भी लॉकडाउन करने का समर्थन किया।
विज्ञापन
संतों और संस्थाओं ने भरी हुंकार, कोरोना से करेंगे दो-दो हाथ
संतजनों ने कोरोना से लड़ने के लिए समाज को संजीवनी प्रदान करते हुए एलान किया है कि वह एनजीओ तथा सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर कोराना के खिलाफ तन-मन-धन से काम करने को तैयार हैं। सभी प्रमुख संतों ने कहा है कि वह कोरोना के लिए वृंदावन की प्रत्येक गली-गली तक के लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने में मदद करेंगे सिर्फ प्रशासन को इसमें मद्द करनी पड़ेगी।
संतजनों ने कहा कि वह इस संबंध में जिलाधिकारी, सीएमओ तथा संबंधित अन्य अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे। उन्होंने बताया कि भागवत सेवा संस्था, विश्व परोपकार सेवा संस्थान, अखिल भारतीय वैष्णव समाज, श्री कार्ष्णि किशोरी निवास सेवा संस्थान, मंगल भवन सेवा संस्थान हर प्रकार की मद्द करने को तैयार हैं।