फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura locals writes a letter to cm yogi adityanath over pollution in yamuna during vrindavan kumbh

वृंदावन कुंभ: पहले शाही स्नान पर यमुना का जल देख आहत हुए ब्रजवासी, सीएम योगी को लिखा पत्र

Mon, 01 Mar 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
mathura locals writes a letter to cm yogi adityanath over pollution in yamuna during vrindavan kumbh
यमुना के हाल पर ब्रज मंडल तीर्थ पुरोहित महासंघ ने सीएम योगी को लिखा पत्र - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन में कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक के दौरान यमुना की चिंतनीय स्थिति को लेकर ब्रजवासियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि यमुना से ब्रज की आस्था से जुड़ी है। कुंभ बैठक के पहले शाही स्नान के दौरान यमुना के पानी से उठती कीचड़ को देखकर कई संत यहां से वापस हो गए। अब नौ मार्च को दूसरे शाही स्नान के लिए कुछ तो व्यवस्था करा दीजिए।

विज्ञापन


पहले शाही स्नान के दौरान बड़ी संख्या में साधु-संतों के साथ श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे थे। कुछ घंटों के लिए श्रीधाम वृंदावन आस्था का समुंदर बन गया, लेकिन शाही स्नान के लिए यमुना जल ने लोगों की आस्था को प्रभावित किया है। ब्रज मंडल तीर्थ पुरोहित महासंघ के महामंत्री अमित भारद्वाज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर नौ मार्च के द्वितीय शाही स्नान के लिए व्यवस्था करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


महंत धर्मदास ने कहा कि यमुना हमारी मां है, उसके जल को हम अपवित्र नहीं कह सकते हैं। जैसा भी था, हमने शाही स्नान किया, लेकिन स्थिति वाकई चिंताजनक थी। इसके लिए स्थानीय प्रशासन और प्रदेश सरकार को विचार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अब तो सुधार कर लें अफसर'

वृंदावन के रसिया बाबा ने कहा कि यमुना के जल में कीचड़ थी। आस्था के चलते हजारों साधु-संतों ने इस पवित्र धरती पर यमुना में डुबकी लगाई। उन अफसरों को सोचना चाहिए जो शुद्ध जल की बातें बहुत पहले से करते आ रहे थे। अब सुधार कर लें। नौ मार्च को दूसरा शाही स्नान है। 

खालसा के पहाड़ी बाबा गंगादास ने कहा कि यमुना में पानी तो था ही नहीं स्नान के लिए। लोगों ने फिर भी डुबकी लगाई। संतों ने डुबकी लगाई। इस स्थिति पर प्रशासन को गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। कुंभ मेले में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था भी गड़बड़ा रही है।

श्यामसुंदर नगर के रहने वाले कृष्णगोपालानंद देव गोस्वामी ने कहा कि यमुना दिव्य है, बस देखने का नजरिए अलग-अलग हैं। वो पूजनीय है, उसके भक्तों ने गत दिवस भव्य दर्शन किए हैं। हां, भौतिकवादी नजरिए से इस व्यवस्था में अवश्य सुधार की आवश्यकता है, जिससे यमुना का भौतिकवादी स्वरूप भी सुंदर लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed