फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura lathamar holi in nandgaon after barsana

राधा के बरसाना के बाद अब कान्हा के नंदगांव में देखिए लठामार होली का उल्लास

Mon, 26 Feb 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नंदगांव (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नंदगांव (मथुरा) Updated Mon, 26 Feb 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
mathura lathamar holi in nandgaon after barsana
लठामार होली - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में बरसाना की लठामार होली के अगले दिन नंदगांव में लठामार होली का आनंद बरसा। अबीर गुलाल, होली के गीतों के बीच हुरियारिनों की लाठियों के तड़तड़ाहट ने फिजां में होली की मस्ती घोल दी।
विज्ञापन

 
बरसाना की लठामार होली के अगले दिन यहां सखी स्वरूप ग्वाल होली का नंदगांव में फगुआ मांगने आए। हुरियारे ढालों को लेकर नंदगांव की गलियों में लाठियां खाने को लालायित थे। हुरियारिनों ने प्रेम पगी लाठियों से उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन


दोपहर करीब ढाई बजे बरसाना के हुरियारे यशोदा कुंड पर राधा स्वरूप पताका को लिए यशोदा कुंड पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। हंसी-ठिठोली करते हुए हुरियारे नंदभवन पहुंचे यहां उन्होंने नंदबाबा से शिकायत की कि नंदगांव के हुरियारे बरसाने में बिना फगुआ दिए लौट आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

mathura lathamar holi in nandgaon after barsana
लठामार होली - फोटो : अमर उजाला
यहां पहले से ही तैयार नंदगांव के ग्वालों ने बरसाना के हुरियारों पर पिचकारी, बाल्टियों रंग डालकर सराबोर कर दिया। कृष्ण-बलराम के विग्रहों के सामने संयुक्त समाज गायन किया। 

सायं रंगीली चौक पर हजारों की संख्या में हुरियारे और हुरियारिनें एकत्रित हो र्गइं। इसके बाद वे नृत्य व गायन प्रस्तुत करते हैं। लोकगीतों की प्रस्तुति, अलौकिक लीलाओं का आयोजन किया। 

यहीं पर हुरियारिनें प्रेम भरी लाठियां बरसाना शुरू कर देती है। इस मार में छिपे प्यार से हुरियारे मस्त हो जाते है। इस अदभुत लीला को देखने के लिए छतों पर लोगों का हुजूम लग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed