फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura junction station master suspended after security break during hema malini visit

हेमामालिनी की सुरक्षा में चूक पर नपे स्टेशन मास्टर, रेलवे ने किया निलंबित

Sat, 04 Nov 2017 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 04 Nov 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
mathura junction station master suspended after security break during hema malini visit
हेमामालिनी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जंक्‍शन रेलवे स्टेश पर बॉलीवुड अभिनेत्री और मथुरा की सांसद हेमामालिनी की सुरक्षा में हुई चूक पर रेलवे ने स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया है। यहां सांसद के निरीक्षण के दौरान उनके सामने सांड़ आ गया था। सुरक्षाकर्मियों ने जैसे-तैसे उन्हें ब‌चाया। 
विज्ञापन


बता दें कि तीन दिन पहले मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर धार्मिक चलचित्र, स्क्रीन और पेंटिंग लगाने के लिए सांसद हेमामालिनी स्थान चयनित करने आई थीं। इस दौरान उन्होंने जंक्‍शन स्टेशन का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


यहां प्लेटफार्म नंबर एक पर सांसद हेमामालिनी को राधाकृष्ण की रासलीला और अन्य लीलाओं के चलचित्र व स्क्रीन सहित पेंटिंग के लिए स्थान चयनित करने थे। उनके साथ रेलवे अफसर, आर्किटेक्ट व अन्य लोग भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

mathura junction station master suspended after security break during hema malini visit
मथुरा - फोटो : SELF
इसी दौरान सांसद के रास्ते में अचानक सांड़ आ गया। हालांकि सांसद के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचा लिया लेकिन इस मामले की रिपोर्ट एनसीआर मुख्यालय तक पहुंची। इसमें स्टेशन मास्टर की लापरवाही सामने आई। 

इस पर कदम उठाते हुए रेलवे ने स्टेशन मास्टर केएल मीणा को निलंबित कर दिया है। डीआरएम के पीआरओ संचित त्यागी ने बताया कि स्टेशन मास्टर केएल मीणा की जगह पीएल मीणा प्रभार देखेंगे। 

पहले भी हुए सांड़ के हमले

चारों ओर से खुले मथुरा जंक्‍शन रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन से लेकर प्लेटफार्म व रेलवे ओवरब्रिज पर सांड़ घूमते रहते हैं। दो माह पूर्व हाथरस के एक वृद्ध व राजस्थान के करौली जनपद की महिला के साथ आए बच्चे को सांड़ ने घायल कर दिया था। 

दोनों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। ऐसे में स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर रेलवे ने इसे स्टेशन मास्टर की लापरवाही माना। डीआरएम के पीआरओ संचित त्यागी ने बताया कि जंक्शन पर सांड़ घूमने से रोकने को प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed