{"_id":"59315da84f1c1bcb63bdb6d2","slug":"mathura-jawahar-bagh-case-victims-brother-tweeted-about-the-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर बागः शहीद के भाई का तंज, राजनीति से प्रेरित मामले कभी नहीं सुलझते ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर बागः शहीद के भाई का तंज, राजनीति से प्रेरित मामले कभी नहीं सुलझते
टीम डिजिटल आगरा
Updated Fri, 02 Jun 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
ट्वीट के जरिए सरकार पर तंज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर बाग हिंसा को एक साल बीतने के बाद भी न्याय की आस में बैठे शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी के परिवारीजनों का दर्द गुस्से के रूप में सामने आया है। शुक्रवार को जवाहर बाग कांड की बरसी पर शहीद मुकुल द्विवेदी के भाई प्रफुल्ल द्विवेदी ने ट्वीट के जरिए सरकार पर तंज कसा और इस केस के कभी न सुलझने की बात कही है।
बता दें कि मथुरा में जवाहर बाग को अवैध कब्जाधारियों से मुक्त कराने में तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि जवाहर बाग में आपरेशन के दौरान जब कब्जाधारियों ने एसपी सिटी को घेर लिया था तो उनके साथ वाले अफसर भाग खड़े हुए। यहां तक कि उनके हमराह भी हमले के डर से उन्हें छोड़कर भाग गए थे।
ऐसे में कब्जाधारियों ने पुलिस अफसर को अकेला पाकर सिर कुचल कर उनकी हत्या कर दी थी। इसके बाद मुकल के परिवार वालों ने उन्हें छोड़कर भागने वाले पुलिस अफसरों और सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग की। लेकिन आज तक किसी पुलिस अफसर पर कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि कुछ सिपाहियों को सस्पेंड भी किया गया लेकिन वे बहाल हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद 'जस्टिस फॉर मुकुल' फेसबुक पेज के माध्यम से शहीद मुकुल द्विवेदी को न्याय दिलाने के लिए समर्थन भी जुटाया जा रहा है। शुक्रवार के जवाहर बाग हिंसा के एक साल पूरा होने पर शहीद एसपी सिटी के भाई प्रफुल्ल द्विवेदी ने ट्वीट कर जवाहर बाग की जांच को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया। एक ट्वीट के जवाब में उन्होंने कहा कि राजनीति से प्रेरित मामले कभी नहीं सुलझते हैं। उनके भाई की हत्या में बड़े अधिकारी और राजनेता शामिल थे। ऐसे में उन्हें न्याय कभी नहीं मिलेगा।

It'll never be. Politically motivated cases never get resolved. Mukul's killing involves big politicians & officers. No one will touch https://t.co/OsFcqxnJUb
— Prafull Dwivedi (@prafulld) June 1, 2017