फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: IOCL Introduces Light Weight Composite LPG Cylinder

मथुरा: आईओसीएल ने पेश किया हल्के वजन का कंपोजिट एलपीजी सिलिंडर

Sat, 25 Sep 2021 08:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
Mathura: IOCL Introduces Light Weight Composite LPG Cylinder
एलपीजी कंपोजिट सिलिंडर योजना का शुभारंभ करतीं सांसद हेमा मालिनी। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन। इंडियन ऑयल (आईओसीएल) ने ग्राहकों के लिए एक प्रीमियम उत्पाद कंपोजिट एलपीजी सिलिंडर पेश किया। सांसद हेमा मालिनी ने शनिवार को ओमेक्स सिटी आवास पर इसका शुभारंभ किया। मथुरा में तेल कंपनी द्वारा कंपोजिट एलपीजी सिलिंडर पहली बार लांच किया है।
विज्ञापन

कंपनी के कार्यकारी निदेशक और राज्य प्रमुख द्वितीय आरके दुबे ने सांसद को कंपोजिट सिलिंडर सौंपा। सांसद ने कहा कि आधुनिक रसोई के लिए समग्र सिलिंडर एकदम सही है। यह घरेलू स्टील सिलिंडर की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत हल्का है। गृहणियों के लिए इसका प्रयोग आसान होगा। ये सिलिंडर पारदर्शी प्रकृति के होते हैं, जिससे ग्राहकों के लिए एलपीजी के स्तर को देखना आसान हो जाता है। समग्र सिलिंडर पूर्ण रूप से जंग प्रतिरोधी है। सिलिंडर 5 और 10 किलो आकार में उपलब्ध है।
विज्ञापन

कंपनी के कार्यकारी निदेशक ने बताया कि मौजूदा इंडेन ग्राहक 14.2 किलोग्राम स्टील सिलिंडर के बदले बकाया सुरक्षा जमा राशि का भुगतान करके या डबल बोतल कलेक्शन के रूप में सिंगल बोतल कनेक्शन के अतिरिक्त इस सिलिंडर का लाभ उठा सकते हैं। इस दौरान सांसद ने पांच उज्जवला लाभार्थियों को घरेलू एलपीजी कनेक्शन प्रदान किए। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा समेत अन्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed