{"_id":"614f35058ebc3e0dee3bfd11","slug":"mathura-iocl-introduces-light-weight-composite-lpg-cylinder-vrindavan-news-agr50903039","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: आईओसीएल ने पेश किया हल्के वजन का कंपोजिट एलपीजी सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: आईओसीएल ने पेश किया हल्के वजन का कंपोजिट एलपीजी सिलिंडर
विज्ञापन
एलपीजी कंपोजिट सिलिंडर योजना का शुभारंभ करतीं सांसद हेमा मालिनी।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। इंडियन ऑयल (आईओसीएल) ने ग्राहकों के लिए एक प्रीमियम उत्पाद कंपोजिट एलपीजी सिलिंडर पेश किया। सांसद हेमा मालिनी ने शनिवार को ओमेक्स सिटी आवास पर इसका शुभारंभ किया। मथुरा में तेल कंपनी द्वारा कंपोजिट एलपीजी सिलिंडर पहली बार लांच किया है।
कंपनी के कार्यकारी निदेशक और राज्य प्रमुख द्वितीय आरके दुबे ने सांसद को कंपोजिट सिलिंडर सौंपा। सांसद ने कहा कि आधुनिक रसोई के लिए समग्र सिलिंडर एकदम सही है। यह घरेलू स्टील सिलिंडर की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत हल्का है। गृहणियों के लिए इसका प्रयोग आसान होगा। ये सिलिंडर पारदर्शी प्रकृति के होते हैं, जिससे ग्राहकों के लिए एलपीजी के स्तर को देखना आसान हो जाता है। समग्र सिलिंडर पूर्ण रूप से जंग प्रतिरोधी है। सिलिंडर 5 और 10 किलो आकार में उपलब्ध है।
कंपनी के कार्यकारी निदेशक ने बताया कि मौजूदा इंडेन ग्राहक 14.2 किलोग्राम स्टील सिलिंडर के बदले बकाया सुरक्षा जमा राशि का भुगतान करके या डबल बोतल कलेक्शन के रूप में सिंगल बोतल कनेक्शन के अतिरिक्त इस सिलिंडर का लाभ उठा सकते हैं। इस दौरान सांसद ने पांच उज्जवला लाभार्थियों को घरेलू एलपीजी कनेक्शन प्रदान किए। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा समेत अन्य लोग शामिल हुए।