फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Indigenous treatment of Lord Jagannath, who was in the grip of heat, started

आस्था: कृष्ण की नगरी में लू की चपेट में आए भगवान जगन्नाथ, एक पखवाड़े तक नहीं देंगे दर्शन

Sat, 26 Jun 2021 01:32 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 26 Jun 2021 01:32 AM IST
सार

वृंदावन में यमुना किनारे स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर के पट 11  जुलाई तक बंद रहेंगे। अब 12 जुलाई को ही भगवान जगन्नाथ के दर्शन हो सकेंगे। 

विज्ञापन
Mathura: Indigenous treatment of Lord Jagannath, who was in the grip of heat, started
भगवान जगन्नाथ मंदिर में ठाकुरजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में भीषण गर्मी के दौरान अचानक लू की चपेट में आए भगवान जगन्नाथ का देशी उपचार शुरू हो गया है। वर्तमान स्थिति के चलते अब एक पखवाड़े तक ठाकुरजी दर्शन नहीं देंगे। अब आषाढ़ शुक्लपक्ष की द्वितीया तिथि 12 जुलाई को ही भगवान जगन्नाथ के दर्शन हो सकेंगे। इस दिन बड़े भ्राता बलराम व बहन सुभद्रा के साथ भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे।
विज्ञापन


पौराणिक मान्यता के अनुसार तेज गर्मी के प्रभाव के चलते भगवान जगन्नाथ अचानक अस्वस्थ हो जाते हैं। इसके कारण भगवान जगन्नाथ अपने अग्रज बलराम व बहन सुभद्रा के साथ स्वास्थ्य लाभ के लिए एकांतवास में चले जाते हैं। इसके बाद ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा से आषाढ़ शुक्लपक्ष की द्वितीया तिथि तक भगवान की सेवा निजी सेवक ही करते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान मंदिर में न आरती हुई न घंटे घड़ियाल बजे। भगवान को लौंग, इलायची, काली मिर्च, तुलसीदल आदि जड़ी बूटियों से निर्मित काढ़े के साथ दलिया, खिचड़ी, मूंग की दाल व मौसमी फलों का ही भोग निवेदित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वृंदावन में यमुना किनारे भगवान जगन्नाथ जी का मंदिर है। मंदिर के महंत ज्ञानप्रकाश ने बताया कि परंपरा करीब 550 वर्ष पुरानी है। अब आषाढ़ शुक्लपक्ष की द्वितीया तिथि को ही भगवान जगन्नाथ बड़े भ्राता बलराम व बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed