फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura holi in banke bihari temple vrindavan

गोपी के गाल गुलाबिन पै मल लाल गुलाल लगातो लाला

Tue, 27 Feb 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Tue, 27 Feb 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
mathura holi in banke bihari temple vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
हर तरफ उड़ रहा था गुलाल। बांकेबिहारी के भक्तों ने कभी फूल बरसाए तो कभी रंग। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में तो रंगीले बादल छा गए थे। होली पर जनजन के आराध्य ने जब भक्तों संग होली खेली तो लगा कि संपूर्ण ब्रह्मांड इस दिव्य दर्शन के लिए मानो ठहर गया। बांकेबिहारी महाराज के गगन भेदी जयकारे लोगों की अटूट श्रद्धा को बयां कर रहे थे। 
विज्ञापन


रंगभरनी एकादशी पर सोमवार शाम की बेला में जनजन के आराध्य ठाकुर बांके बिहारी महाराज ने भक्तों संग होली खेली। 4:30 बजे मंदिर के पट खुलते ही जन समुदाय मंदिर प्रांगण में जयकारे लगाते हुए प्रवेश कर गया। 
विज्ञापन


सेवायतों ने सर्वप्रथम रजत सिंहासन पर स्वेत पोशाक धारण कर विराजमान ठाकुरजी पर स्वर्ण पिचकारी से केसर निर्मित रंग को डालकर वृंदावन में परंपरागत होली का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

mathura holi in banke bihari temple vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मंदिर प्रांगण में अबीर गुलाल और फूलो की होली का श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। टेसू के फूलों और केसर के रंगों से निर्मित प्राकृतिक रंगों को पिचकारियों में भरकर श्रद्धालुओं पर वर्षा हुई। रंग और गुलाल में सराबोर हो अपने को भक्त अपने को धन्य मान रहे थे।  
 
रंगभरनी एकादशी पर जनजन के आराध्य ठाकुर श्री बांकेबिहारी महाराज अपने रजत सिंहासन पर आरुढ़ होकर स्वेत पोशाक धारण कर होली खेलने जगमोहन में विराजे। मंदिर में होली खेलने के लिए ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में टेसू के विभिन्न प्रकार के रंग चंदन के अलावा अबीर और गुलाल का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed