फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura holi 2022 women and men played lathmar holi in naujheel

ब्रज में होली का उल्लास: नौहझील में खेली गई लठामार होली, वृंदावन के मंदिरों में बिखरे आस्था के रंग

Sat, 12 Mar 2022 03:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Mar 2022 03:48 PM IST
सार

ब्रज में कहीं प्रेमपगी लाठियां बरस रही है तो कहीं अबीर-गुलाल। होली के धमार और पदों के गायन से पूरा वातावरण होलीमय है। शनिवार को नौहझील में लठामार होली खेली गई। 

विज्ञापन
Mathura holi 2022 women and men played lathmar holi in naujheel
नौहझील में खेली गई लठामार होली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा-वृंदावन समेत पूरे ब्रज में होली के अद्भुत रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं प्रेमपगी लाठियां बरस रही हैं तो कहीं अबीर-गुलाल। इसी क्रम में शनिवार को कस्बा नौहझील के राधा श्याम सुंदर मंदिर पर लठामार होली का आयोजन किया गया। यहां सज-धजकर आईं हुरियारिनों ने हुरियारों पर जमकर लठ बरसाए। लाठियों के साथ स्नेह के रंग बरसे। नौहझील की लठामार होली देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे और अनूठी परंपरा का आनंद लिया। 

विज्ञापन


राधा श्याम सुंदर मंदिर के सेवायत ईश्वरचंद शास्त्री ने बताया कि बरसाना की सुप्रसिद्ध लठामार होली की तर्ज पर ही नौहझील में प्रतिवर्ष लठामार होली का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष हुरियारे नारायन गुप्ता, प्रमोद पाठक, संतोष कटारा, ईश्वरचंद पाठक, रंजीत व पंकज और हुरियारिनें विमलेश देवी, पूजा देवी, अंशू देवी, निक्की देवी व रेखा देवी आदि ने प्रतिभाग किया। लठामार होली के दौरान होली के गीतों पर लोग जमकर थिरके। 

विज्ञापन

Mathura holi 2022 women and men played lathmar holi in naujheel
राधावल्लभ मंदिर में झूमते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

मंदिरों में बिखर रहे आस्था के रंग 

तीर्थनगरी वृंदावन के मंदिरों में आस्था के रंग बिखर रहे हैं। होली के धमार और पदों के गायन से वातावरण होलीमय है। बांकेबिहारी मंदिर और राधावल्लभ मंदिर समेत प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को राधावल्लभ मंदिर में श्रद्धालुओं पर होली का आनंद बरसा। 14 मार्च को रंगभरनी एकादशी पर्व पर राधावल्लभ मंदिर से परंपरागत प्रिया-प्रियतम की रंगीली होली शोभायात्रा निकाला जाएगी। 

अखिल भारतीय हित राधावल्लभीय वैष्णव महासभा के अध्यक्ष योगेंद्र वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि शोभायात्रा में प्रिया-प्रियतम के स्वरूप सुसज्जित रथ पर सवार होकर भक्तों संग होली खेलने के लिए नगर का भ्रमण करेंगे। शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई मंदिर प्रांगण में आकर समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि इस सवारी के बाद ही मंदिरों में रंग की होली प्रारंभ हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed