फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura have got many things in uttar pradesh government budget

यूपी बजटः योगीराज की नगरी के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना

Tue, 11 Jul 2017 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 11 Jul 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
mathura have got many things in uttar pradesh government budget
मथुरा के ल‌िए खुला खजाना
योगी सरकार ने योगीराज श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थलियों के विकास के लिए खजाना खोल दिया  है। कृष्णा सर्किट और प्रसाद योजना के अंतर्गत राज्य सरकार मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन सहित ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा की तस्वीर बदलने जा रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को योगी सरकार ने पहला बजट प्रस्तुत किया। इसमें ब्रजभूमि के केंद्र मथुरा क्षेत्र के लिए भरपूर बजट प्रस्तावित करते हुए धार्मिक पर्यटन विकास के लिए बजट जारी कर दिया है। मथुरा-वृंदावन सहित भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुडे़ स्थलों पर अवस्थापना सुविधाओं के लिए व्यवस्था की गई है। अयोध्या, काशी के साथ मथुरा को प्रसाद योजना के तहत 800 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


इस बजट में मथुरा को कृष्णा सर्किट में सबसे ज्यादा धनराशि मिलेगी। कृष्णा सर्किट के तहत ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के पड़ाव स्थलों को विकसित किया जाएगा। यहां लीला मंच तैयार होंगे। इसके अलावा गोवर्धन परिक्रमा क्षेत्र को नया स्वरूप प्रदान करने की योजना राज्य सरकार ने तैयार की है। इसका विकास भी कृष्णा सर्किट के तहत ही होगा। परिक्रमा मार्ग को नो व्हीकल जोन बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना है कि गोवर्धन में ट्रॉम ट्रेन और बैटरी से छोटी बसें चलाई जाएं। रिंग रोड के अलावा करीब 60 किलोमीटर लंबा फोर लेन मार्ग और हाईवे-2 और हाईवे-11 को भी गोवर्धन के रास्ते से जोड़ा जाएगा। राज्य सरकार ने अपने पहले बजट में मथुरा के लिए गीता शोध संस्थान की स्थापना की भी घोषणा कर दी है।

ये-ये मिलीं सौगात

mathura have got many things in uttar pradesh government budget
बजट - फोटो : demo pic
- 1200 करोड़ मथुरा, अयोध्या, वाराणसी में विभिन्न परिपथ एवं सर्किट का विकास

- 800 करोड़ से प्रसाद योजना के तहत मथुरा, अयोध्या, वाराणसी में सुविधाओं का विकास

- 5 करोड़ रुपये नगला चंद्रभान के पर्यटन विकास के लिए

- 5 करोड़ रुपये वृंदावन के 5 राजकीय आश्रय सदनों में सुधार के लिए 

- 5 करोड़ रुपये वृंदावन में नवीन वृद्धाश्रम के निर्माण के लिए 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed