{"_id":"5a6822354f1c1b7c268b6062","slug":"mathura-girl-become-constable-in-bsf","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरी पहचान मेरी लाडलीः पहले कुश्ती के मैदान में लहराया परचम, अब देश की रक्षक है ये बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी पहचान मेरी लाडलीः पहले कुश्ती के मैदान में लहराया परचम, अब देश की रक्षक है ये बेटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला राया (मथुरा)
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
डौली परिवार के साथ
- फोटो : अमर उजाला
बेटी की आंखों में अखाड़े में उतरकर अपनी प्रतिभा को दिखाने का सपना था। पापा ने भी खूब हौसला बढ़ाया। फिर क्या था डौली ने देश भर में अपनी पहलवानी की प्रतिभा का परचम लहरा दिया। वर्तमान में डौली बीएसएफ में नौकरी कर देश की सेवा कर रही है।
मथुरा में कस्बा राया मोहल्ला गढ़ी निवासी पुरुषोत्तम दीक्षित की बेटी डौली दीक्षित शुरू से ही खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती। कुश्ती उसका मनपसंद खेल रहा। बिटिया अखाड़े में उतरते ही खिलखिला उठती थी।
मां प्रेमलता ने अपनी बेटी की खूब हौसला अफजाई की। डौली ने अपने जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद रांची, कन्या कुमारी, हिमांचल, झारखंड आदि दूर दराज स्थानों पर हुई कुश्ती प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया। वहीं दो बार ऑल इंडिया पुलिस की प्रतियोगिता में डौली को तीसरा स्थान मिला।

Trending Videos
अब बेटी के मन में देश की सेवा करने का जज्बा पल रहा था। एक बार फिर परिवार ने बिटिया का हौसला बढ़ाया। वर्ष 2015 में डौली दीक्षित का बीएसएफ में चयन हो गया। वर्तमान में वो चंडीगढ़ में तैनात है।
डौली ने बताया कि आम तौर पर कुश्ती जैसे खेल के लिए बेटियों को रोका जाता है, लेकिन उसके मां-बाप ने उसका हौसला बढ़ाया। इसी के चलते वो अपनी प्रतिभा के दम पर आज यहां तक पहुंच सकी है। डौली के दो भाई और एक बहन है।