{"_id":"67cd105a38a5541c8b0dadda","slug":"mathura-gangster-killed-in-police-encounter-in-mathura-2025-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एक लाख का इनामी गैंगस्टर असद मुठभेड़ में ढेर, सुबह-सुबह तड़तड़ाई गोलियां; यूपी समेत इन राज्यों में थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एक लाख का इनामी गैंगस्टर असद मुठभेड़ में ढेर, सुबह-सुबह तड़तड़ाई गोलियां; यूपी समेत इन राज्यों में थी तलाश
Sun, 09 Mar 2025 09:25 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 09 Mar 2025 09:25 AM IST
विज्ञापन
एक लाख का इनामी गैंगस्टर असद मुठभेड़ में ढेर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी गैंगस्टर के मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उसकी यूपी के साथ ही राजस्थान, जम्मू कश्मीर सहित कई राज्यों तलाश थी। शातिर पर तीन दर्जन से अधिक हत्या और डकैती के मामले दर्ज थे।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने बताया कि मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में आरोपी फाति उर्फ असद को गोली लगी है। उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डीजीपी ने बताया कि फाति छैमार गिरोह का सरगना था और उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में लूट, डकैती और हत्या के तीन दर्जन से अधिक मामलों में वांछित था। संगठित अपराध के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई में उसकी मौत को एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद मथुरा पुलिस ने गैंगस्टर को घेरा था। खुद का घिरता देख गैंगस्टर ने साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायर किए। इस दौरान गैंगस्टर को गोली लगी। मौका पाकर उसके अन्य साथी वहां से भाग निकले। पुलिस घायल बदमाश को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है। वहीं उसके फरार साथियों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।