फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura four women corona positive including foreigners now 10 active cases

मथुरा: विदेशी सहित 4 महिला कोरोना पॉजिटिव, 10 हुई एक्टिव केसों की संख्या 

Thu, 05 May 2022 07:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 May 2022 07:03 PM IST
सार

जिले में  कोरोना की संक्रमण की रफ्तार फिर से बढ़ने लगी है। चार नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ विभाग अलर्ट हो गया है। सभी संक्रिमत मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
 

विज्ञापन
Mathura four women corona positive including foreigners now 10 active cases
कोरोना - फोटो : Social Media

विस्तार

मथुरा में कोरोना पॉजिटिव केसों में लगातार वृद्धि हो रही है। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में चार महिलाएं कोरोना संक्रमित मिलीं हैं। इनमें एक विदेशी महिला भी शामिल है। इससे पहले बुधवार को सात एक्टिव केस थे, 24 घंटे में एक संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गया। अब जनपद में एक्टिव मरीजों की संख्या 10 हो गई है।

विज्ञापन


दिल्ली एनसीआर के साथ ही मथुरा में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में जनपद में चार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में कृष्ण भक्ति करने आई एक विदेशी महिला भी है। स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में चारों संक्रमित महिला हैं। पॉजिटिव आई सभी महिला शहरी इलाके से हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चंदनवन कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय महिला, डींग गेट निवासी 33 वर्षीय महिला, बंगाली घाट क्षेत्र से 22 वर्षीय महिला के अलावा वृंदावन के शीतल छाया में 43 वर्षीय विदेशी महिला कोरोना संक्रमित मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 हुई एक्टिव केसों की संख्या 

बता दें बुधवार को एक्टिव केसों की संख्या सात थी। 24 घंटे में एक मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गया जिसके बाद गुरुवार को 4 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 10 हो गई। सभी मरीज होम आइसोलेशन में रह कर अपना इलाज करा रहे हैं। राहत की बात ये है कि किसी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed