{"_id":"609bdabc8ebc3ee1c0015c7c","slug":"mathura-first-oxygen-concentrator-bank-started-in-the-district-vrindavan-news-agr4916081192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: जिले में पहला ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: जिले में पहला ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। जिले में पहला ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक का बुधवार को शुभारंभ हो गया। यह बैंक श्री राधा बांके बिहारी हॉस्पिटल वृंदावन में स्थापित किया गया है। इसके बाद अब मरीज को ऑक्सीजन के लिए सिलिंडर की आवश्यकता नहीं रहेगी।
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक का शुभारंभ साध्वी ऋतंभरा ने किया। आचार्य विष्णु कांत शास्त्री एवं आचार्य मृदुल कांत ने बताया कि इस महामारी के समय में प्रत्येक संक्रमित व्यक्ति ऑक्सीजन के लिए भटक रहा है। ऑक्सीजन सिलेंडर के अभाव में लोगों की समस्याओं को देखते हुए इस सेवा का शुभारंभ किया गया है। श्रीराधा बांके बिहारी हॉस्पिटल के प्रबंधक राज कुमार त्रिपाठी, विजय रिनवा ने बताया कि इस सेवा में पांच कंसंट्रेटर वृंदावन के समाजसेवी विपिन अग्रवाल, प्रवीण सराफ, डॉ. राजीव गुप्ता, मुकेश सारस्वत, दीपक गोपाल से प्राप्त हुए हैं।
10 कंसंट्रेटर आरसी गुप्ता एवं करुणा गुप्ता से, 10 कंसंट्रेटर ललित बेरी वाला, श्याम स्टील फाउंडेशन से तथा 5 बड़े सिलिंडर व एक कंसंट्रेटर श्री भगवान भजनाश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष चांद बिहारी पाटोदिया दे रहे हैं। नरेंद्र अग्रवाल, गोविंद खंडेलवाल, द्वारकेश वर्मन, डॉ. गौरव उपाध्याय, राजीव शुक्ला, गोविंद गुरु, डॉ. चैतन्य गुप्ता, डॉ. प्रशांत नाथ गुप्ता, अनुराग गोयल, कुलदीप अरोड़ा, अनुपम आचार्य, पवन गौतम, गोविंद खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वृंदावन कर रहा ऑक्सीजन की पूर्ति
कोविड संक्रमितों की जान बचाने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता की पूर्ति में वृंदावन सबसे आगे है। यहां चार स्थानों पर नि:शुल्क ऑक्सीजन का वितरण किया जा रहा है। इससे लोग बाहर से भी ऑक्सीजन लेने के लिए वृंदावन आ रहे हैं। वृंदावन में अनेक सामाजिक संस्थाएं कोविड की महामारी में बड़े स्तर पर काम कर रही हैं। श्रीराधानाम प्रचार ट्रस्ट वृंदावन में छटीकरा रोड पर ऑक्सीजन नि:शुल्क वितरित कर रहा है। छटीकरा मार्ग पर ही बसेरा होटल पर भी नि:शुल्क हो रहा है। मथुरा मार्ग पर श्रीराधा बांकेबिहारी हॉस्पिटल भी ऑक्सीजन उपलब्ध करा रहा है।