फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura FIR will lodge against 35 fake teachers

35 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश, मचा हड़कंप

Tue, 22 May 2018 10:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 22 May 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
mathura FIR will lodge against 35 fake teachers
Demo Pic
मथुरा में शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टरमाइंड बाबू और 35 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जिला चयन समिति की बैठक में इसका फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन


बीएसए को आदेश दिया गया कि वो इनकी नियुक्तियां स्थायी रूप से निरस्त कर संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं। इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन


मंगलवार को बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों में हुए शिक्षक भर्ती के फर्जीवाड़े को लेकर जिला चयन समिति की बैठक हुई। इसमें शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में फैसला लिया गया कि सबसे पहले उन 25 शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी जाए, जिन्हें इस संदर्भ में नोटिस जारी किया जा चुका है। इसमें 25 के टीईटी और एक का बीटीसी प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। 

इन 25 शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। वहीं इसके साथ बाकी 10 और शिक्षकों को नोटिस जारी किया जाए। इसमें सात शिक्षक दूसरे जिले के हैं, जिनके बीटीसी और टीईटी प्रमाण पत्र फर्जी मिले हैं। 

फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर इन्हें काउंसलिंग में शामिल करने, झूठे तथ्य और धोखाधड़ी से गुमराह करते हुए सूची में शामिल करने के आरोपी बाबू महेश शर्मा के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। 

काउंसलिंग में शामिल बीएसए के अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए गए हैं। बैठक की अध्यक्षता डायट प्राचार्य डॉ. मुकेश अग्रवाल ने की। सचिव बीएसए संजीव कुमार सिंह, जीजीआईसी प्रधानाचार्य नमिता सिंह और जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed