फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Family taken by patient on scooty due to lack of ambulance

मथुरा: एंबुलेंस के अभाव में मरीज को स्कूटी पर बैठाकर ले गए परिजन

Wed, 07 Apr 2021 07:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Family taken by patient on scooty due to lack of ambulance
जिला संयुक्त चिकिसालय से घायल को स्कूटी पर ले जाते परिजन - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से जिला संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन सफेद हाथी बन गया है। यहां चिकित्सकों का अभाव आम समस्या है, लेकिन अब तो गंभीर मरीजों को एंबुलेंस भी नहीं मिल पा रही है। साथ आ रहे परिजन मरीज को खुद के संसाधनों से अन्य हॉस्पिटल ले जाने को मजबूर हैं। गत दिवस एक मरीज को परिजन स्कूटी पर बैठाकर ले गए।
विज्ञापन

वृंदावन में सौ शैया और मायावती हॉस्पिटल के नाम से प्रख्यात जिला संयुक्त चिकित्सालय का भवन बड़ा है। यहां उपचार के लिए बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं भी मौजूद हैं। लेकिन चिकित्सकों का अभाव यहां शुरू से ही है। अधिकांश और आवश्यक चिकित्सकों के पद रिक्त होने से उपचार की यहां औपचारिकताएं ही पूरी की जाती हैं। गत दिवस तो एंबुलेंस की पोल भी खुल गई। गंभीर रूप से घायल को परिजन स्कूटी पर लेकर गए।
विज्ञापन

दरअसल, गांव अल्हैपुर में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुए विवाद में गोली लगने से घायल व्यक्ति मनीराम शर्मा को बीते दिवस जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया था। परिजन उसे संयुक्त चिकित्सालय अपने संसाधन से लेकर आए थे, लेकिन गोली सीने में फंस जाने के कारण डॉक्टरों ने गंभीर हालत में अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस स्थिति में रेफर किए गए व्यक्ति के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं कर सका। मनीराम के परिजन स्कूटी पर ही बैठाकर ले गए। मामला विवाद का होने के कारण इस दौरान पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीराम शर्मा को जिला संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सकों ने एसएन मेडिकल आगरा रेफर किया था, उसके लिए 108 एंबुलेंस ले जाने के लिए आ रही थी। लेकिन परिजन उन्हें सरकारी चिकित्सालय के बजाए प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाने की जिद कर रहे थे, जिसके लिए एंबुलेंस की सुविधा संभव नहीं है।
- डॉ. नंदिता सिंह, मैनेजर, जिला संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed