फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Due to the opposition of the members, the meeting of the municipality board has been postponed.

मथुरा: सभासदों के विरोध के चलते पालिका बोर्ड की बैठक स्थगित

Sat, 28 Aug 2021 07:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Due to the opposition of the members, the meeting of the municipality board has been postponed.
कोसीकलां पालिकाध्यक्ष के खिलाफ रणपीति बनाते हुए असंतुष्ट सभासदगण। - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा बंदी तेज होती जा रही है। असंतुष्ट सभासदों के शनिवार को बोर्ड बैठक में न पहुंचने से पालिकाध्यक्ष को लगातार तीसरी बार बोर्ड बैठक गणपूर्ति के अभाव मेें स्थगित करनी पड़ी। सभासदों का आरोप था कि भ्रष्टाचार, पेयजल, गड्ढायुक्त सड़क, जलभराव जैसी समस्याएं का निदान कराने में पालिकाध्यक्ष असफल रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पालिका कार्यालय में चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मात्र छह सभासद ही पहुंच सके। करीब दो घंटे तक इंतजार के बाद चेयरमैन ने गणपूर्ति के अभाव में बैठक स्थगित कर चार सितंबर को बैठक पुन: बुलाने का निर्णय लिया। कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, ईओ पूर्णिमा, मुख्य लेखाधिकारी योगेंद्र रावत आदि थे।
विज्ञापन

वहीं, सभासद मनोज आर्य, सभासद भगत सिंह का कहना था कि पानी, सफाई जैसे कार्य कराने में पालिकाध्यक्ष विफल साबित रहे हैं। केवल जातिवाद की बात करते हैं। धर्मचंद जैन, असलम का कहना था कि मौजूदा समय में जिस तरह से जनहित के कार्यों की अनदेखी की जा रही है, ऐसा चेयरमैन मैंने कभी नहीं देखा। नेमचंद गर्ग, छोटेलाल का कहना था कि जनता से जुड़े छोटे-छोटे कार्यों के लिए पालिकाध्यक्ष को कई-कई बार फोन करना पड़ता है, इसके बाद भी नतीजा ढाक के तीन पात रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed