{"_id":"609bdb6b8ebc3e8d915ab79a","slug":"mathura-dr-hedgewar-chc-becoming-kovid-hospital-vrindavan-news-agr491608833","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: डॉ. हेडगेवार सीएचसी बन रहा कोविड हॉस्पिटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: डॉ. हेडगेवार सीएचसी बन रहा कोविड हॉस्पिटल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। जिले में डॉ. हेडगेवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोविड हॉस्पिटल के रूप मेें जल्द ही शुरू होने जा रहा है। बुधवार को डीएम ने इसकी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां 50 ऑक्सीजन युक्त बेड के साथ अन्य आवश्यक उपचार के साधनों को देखा। कहा कि जल्द यह कोविड हॉस्पिटल बनकर तैयार हो जाएगा। गांवों में भी संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए जिले को पांच जोन में बांट दिया है।
डीएम नवनीत चहल ने जीएलए विवि के कुलाधिपति नारायणदास अग्रवाल और बसेरा ग्रुप के चेयरमैन रामकिशन अग्रवाल के साथ हॉस्पिटल की व्यवस्थाएं देखी। केंद्र अधीक्षक डॉ. स्वाति जाटिया ने उन्हें यहां दोनों समाजसेवियों के सहयोग से चल रही तैयारियों की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बताया कि जनपद में नौ हॉस्पिटलों में कोविड संक्रमितों का उपचार हो रहा है। जहां करीब 1500 बेड की उपलब्धता है। यह सभी बेड ऑक्सीजन युक्त हैं।
जल्द ही डॉ. हेडगेवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी कोविड के उपचार के लिए तैयार हो जाएगा। यहां 50 बेड के लिए ऑक्सीजन का प्लांट भी लगवाया जा रहा है। बताया कि तहसील स्तर पर जोन के साथ ही कंट्रोल रूप बनाए गए हैं। सेक्टर का काम तहसीलदार, नायब तहसीलदार और ब्लॉक स्तर पर बीडीओ को सौंपा गया है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा निर्धारित की गई मेडिकल किट का वितरण गांवों में संक्रमित व्यक्ति की संभावना पर किया जा रहा है।