फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Court Hearing on revision application for demand worship of Laddu Gopal in Idgah today

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामला : ईदगाह में लड्डू गोपाल के अभिषेक की मांग को लेकर दाखिल रिवीजन पर सुनवाई आज

Mon, 01 Aug 2022 10:15 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Aug 2022 10:15 AM IST
सार

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा के रिवीजन प्रार्थना पत्र पर एडीजे सप्तम की अदालत में सुनवाई होगी। उन्होंने शाही ईदगाह मस्जिद में लड्डू गोपाल की पूजा करने की मांग की है। 

विज्ञापन
Mathura Court Hearing on revision application for demand worship of Laddu Gopal in Idgah today
जिला एवं सत्र न्यायालय मथुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह विवाद के मामले में सोमवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा के रिवीजन प्रार्थना पत्र पर एडीजे सप्तम की अदालत में सुनवाई होगी। दिनेश शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा ईदगाह में लड्डू गोपाल का जलाभिषेक करने के लिए 18 मई को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया था। जहां पर सुनवाई के लिए एक जुलाई की तारीख लगाई गई थी, जिसके बाद अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। 26 जुलाई को जिला जज की अदालत में रिवीजन प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। जिसकी सुनवाई सोमवार को एडीजे सप्तम संजय चौधरी की अदालत में होगी। 

विज्ञापन

दिनेश शर्मा ने 13.37 एकड़ भूमि पर किया है दावा 

महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास स्थित 13.37 एकड़ भूमि पर दावा करते हुए शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की मांग को लेकर 13 मई को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में याचिका दाखिल की थी। उन्होंने कोर्ट कमिश्नर के माध्यम से ईदगाह का सर्वे कराए जाने संबंधी रिवीजन प्रार्थना पत्र भी दिया था, जिसे एडीजे सप्तम की अदालत ने खारिज कर दिया है। इसके अलावा दिनेश शर्मा ने ईदगाह में लड्डू गोपाल का जलाभिषेक करने की मांग की है। इसके रिवीजन प्रार्थना पत्र पर आज सुनवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed