{"_id":"5efa2a4a8ebc3e4330113d04","slug":"mathura-court-closed-for-two-days-cause-of-corona-virus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः दो दिन बंद रहेंगे सभी न्यायालय, पेशकार कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः दो दिन बंद रहेंगे सभी न्यायालय, पेशकार कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद आदेश
Tue, 30 Jun 2020 12:01 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:01 AM IST
सार
- जनपद न्यायाधीश द्वारा समस्त न्यायालयों को दो दिन तक बंद रखने के आदेश जारी
- 30 जून तथा 1 जुलाई को समस्त न्यायालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन
मथुरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपर जिला जज न्यायालय संख्या-5 के पेशकार के कोरोना पॉजिटिव आने से जिला जज ने समस्त न्यायालयों को दो दिन के लिए बंद कर दिया है। महाविद्या कॉलोनी निवासी वरिष्ठ सहायक पेशकार के कोरोना पॉजिटिव आने की जानकारी लगते ही न्यायालय परिसर मैं हड़कंप मच गया।
न्यायालय के समस्त कर्मचारी परेशान हो गए। जानकारी लगते ही जनपद न्यायाधीश द्वारा समस्त न्यायालयों को दो दिन तक बंद रखने के आदेश जारी किए।
कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ा, कान्हा की नगरी में 12वीं मौत से खलबली, बढ़ा मरीजों का आंकड़ा
न्यायालय के आदेश के अनुसार 30 जून तथा 1 जुलाई को समस्त न्यायालय बंद रहेंगे। न्यायाधीश के द्वारा यह जानकारी बार एसोसिएशन के कार्यालय भी भिजवाई गई जिसकी पुष्टि बार सचिव विशाल सिंह ने की है।

जनपद में खोली गईं कोविड-19 हेल्प डेस्क
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि कोविड 19 के दृष्टिगत कार्यालयों में, जहां पर काफी संख्या में कर्मचारियों व जनता का आना जाना होता है, हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं, जिसके माध्यम से कार्यालय में आने वाले कर्मचारियों व आमजन की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्क्रीनिंग के लिए हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी के पास सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध हैं। हेल्प डेस्क पर रोस्टर के मुताबिक कार्मिक की तैनाती दो सप्ताह के लिए की गई है, दो सप्ताह बाद दूसरे कर्मचारी को लगाया जाएगा।
कोरोना से बचने के लिए दो गज की दूरी, मास्क बहुत जरूरी: जिलाधिकारी
हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी नियमित रूप से मास्क, ग्लब्स को धारण करेगा। आगंतुकों से संपर्क करते समय दो गज की दूरी बनाए रखेगा। डेस्क पर तैनात किए जाने वाले कर्मचारियों को कोविड 19 के संबंध में अपेक्षित जानकारी प्रदान की गई है। हेल्प डेस्क पर सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर व पल्स आक्सीमीटर उपलब्ध है। स्क्रीनिंग के दौरान यदि किसी व्यक्ति में खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ तथा गले में खरास हो तो इसकी सूचना राज्य स्तर के टोल फ्री नंबर 1800-180-5145 या जिला कंट्रोल रूम नंबर 0565- 2471914, 2970374 एवं 2970373 को दिए जाने के निर्देश हैं।
इसी क्रम में विकास खंड मथुरा, फरह, छाता, गोवर्धन, चैमुहां, नंदगांव, राया, मांट, नौहझील, बलदेव के साथ जिलाधिकारी कार्यालय, विकास भवन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन तथा सीएचसी/पीएचसी एवं सभी तहसीलों में कोविड-19 हेल्प डेस्क खोली गई हैं।