{"_id":"61e97b6d5b593c44450db8ad","slug":"mathura-corona-virus-update-today-covid-positive-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में बेकाबू कोरोना की रफ्तार: 591 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, तीसरी लहर में मिले सबसे अधिक मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में बेकाबू कोरोना की रफ्तार: 591 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, तीसरी लहर में मिले सबसे अधिक मरीज
Fri, 21 Jan 2022 12:04 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:04 AM IST
सार
एक साथ 591 पॉजिटिव केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि सरकार के दिशानिर्देशों के बाद सैंपलिंग बढ़ाकर पांच हजार प्रतिदिन तक कर दी गई है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा जनपद में कोरोना की तीसरी लहर में सबसे अधिक केस बृहस्पतिवार को मिले हैं। शाम को आई रिपोर्ट में 591 नए कोरोना पॉजिटिव आए हैं। कोरोना संक्रमितों में पोस्ट ऑफिस के 22 कर्मचारी, वृंदावन मैत्री महिला आश्रय सदन की 26 वृद्ध माताएं, रामकृष्ण सेवाश्रम में 24, नौहझील थाने में तैनात 11 पुलिसकर्मी, वृंदावन के कृष्णा बिहार में 6 लोग, रुक्मिणी विहार वृंदावन में 9, मथुरा बिजली निगम के 4 कर्मचारियों के साथ 89 लोग बाहर से यहां घूमने आए थे, संक्रमित मिले हैं। इसके साथ सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 2051 हो गई है।
विज्ञापन
देहात में भी संक्रमण के मामले बढ़े
इसके अलावा बलदेव, राया, गोवर्धन, मांट, वृंदावन, मथुरा शहर और फरह में संक्रमण के अधिक मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार जहां दो रोज कुछ थमी थी। वह बृहस्पतिवार को एक बार फिर तेजी से बढ़ी है। इसके बाद अब तक के सभी रिकॉर्ड पीछे रह गए हैं। एक साथ 591 पॉजिटिव केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि सरकार के दिशानिर्देशों के बाद सैंपलिंग बढ़ाकर पांच हजार प्रतिदिन तक कर दी गई है।
विज्ञापन