फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura congress and bsp supporter clash

निकाय चुनावः मथुरा में प्रचार के दौरान भिड़े कांग्रेसी और बसपाई, फायरिंग में 2 घायल

Sun, 12 Nov 2017 08:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 12 Nov 2017 08:09 AM IST
विज्ञापन
mathura congress and bsp supporter clash
demo pic
मथुरा-वृंदावन नगर निगम के वार्ड दो (बिरजापुर) में शनिवार की सुबह प्रचार के समय कांग्रेस और बसपा प्रत्याशियों के समर्थकों में भिड़ंत हो गई। हाथापाई के बाद चली गोलियों से भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन


गोली लगने से कांग्रेस प्रत्याशी का बेटा और एक समर्थक घायल हो गया। हाईवे पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, वहीं एक आरोपी को दबोच लिया। सुरक्षा की दृष्टि से बिरजापुर में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन


मथुरा थाना हाईवे के वार्ड दो बिरजापुर में कांग्रेस प्रत्याशी किरन और बसपा प्रत्याशी अंजलि के समर्थकों में भिड़ंत हो गई। प्रचार के समय हुई भिड़ंत के बाद चली गोलियों में कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे प्रशांत की बाजू और समर्थक वकील की जांघ में गोली लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

mathura congress and bsp supporter clash
कांग्रेस - फोटो : file photo
गोली लगते ही बिरजापुर में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां से दोनों को आगरा के एसएन मेडिकल रेफर कर दिया गया। 

कांग्रेस प्रत्याशी के पति बज्जी प्रधान ने बसपा प्रत्याशी के पति टीटू कर्दम, युधिष्ठिर और सत्यप्रकाश के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकद्दमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि एक आरोपी युधिष्ठिर गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। 

वहीं वार्ड दो के बिरजापुर में हुई गोलीबारी के बाद हरकत में आई हाईवे पुलिस ने दोनों पक्ष के आठ नामजद और 50-60 अज्ञातों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया है। पुलिस की सख्ती से ग्रामीणों में हड़कंप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed