फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Commissioner reached Bihariji's shelter with family, traveled by e-rickshaw

मथुरा: परिवार के साथ बिहारीजी की शरण पहुंचे कमिश्नर, ई-रिक्शा से की यात्रा

Thu, 29 Jul 2021 08:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Commissioner reached Bihariji's shelter with family, traveled by e-rickshaw
मथुरा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर वृंदावन आए कमिश्नर ई-रिक्शा से यात्रा करते हुए। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। मंडलायुक्त अमित गुप्ता बृहस्पतिवार को परिवार सहित श्रीबांकेबिहारी की शरण पहुंचे। यहां बिहारीजी से पहले उनकी प्राकट्य स्थली निधिवन और चीर घाट के दर्शन किए। इस दौरान ई-रिक्शा से यात्रा की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर बाद परिवार के साथ वृंदावन पहुंचे मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने अपनी गाड़ी को छोड़ते हुए ई-रिक्शा की सवारी की। वे ई-रिक्शा में बैठकर चीरघाट, निधिवन और फिर श्रीबांकेबिहारी के द्वार पहुंचे। यहां परिवार के साथ ठाकुरजी के दर्शन किए। इस दौरान दर्शनार्थियों की भीड़ को देख मंडलायुक्त दंग रह गए। इस धार्मिक यात्रा के दौरान अधिकारियों का काफिला साथ रहा।
विज्ञापन

निधिवन पर मीडिया से वार्ता करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि परिवार के साथ यहां धार्मिक यात्रा पर आए हैं। उन्हें पहली बार निधिवन के दर्शन करने का मौका मिला है। यह अद्भुत स्थल है। यहां लता-पताएं इसकी प्राचीनता का जाहिर करती हैं। स्वामी हरिदास जी की भजन स्थली और श्रीबांकेबिहारी जी की प्राकट्य स्थली के दर्शन से अद्भुत आनंद की अनुभूति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed