{"_id":"5a1064774f1c1baf678bc708","slug":"mathura-child-suicide-after-father-denied-for-namkin","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पापा ने नमकीन नहीं दी तो 7 साल के बच्चे ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पापा ने नमकीन नहीं दी तो 7 साल के बच्चे ने लगाई फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला फरह (मथुरा)
Updated Mon, 20 Nov 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पापा ने नमकीन का पैकेट नहीं दिया तो सात साल के बच्चे ने फांसी लगाकर जान दे दी। बच्चा नमकीन के दो पैकेट मांग रहा था जबकि पिता ने एक ही दिया था। बच्चे द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। एक सात साल के बच्चे में इतने क्रोध कहां से आ गया हर कोई हैरान है।
एक सात साल के बच्चे द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम की यह घटना मथुरा के फरह क्षेत्र के एक गांव की है। इस गांव निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार की सुबह को गांव में फेरी लगाकर नमकीन बेचने वाले से नमकीन के पांच पैकेट खरीदे थे। एक पैकेट अपने सात साल के बेटे को दे दिया था।
लेकिन उसने दो पैकेट की जिद पकड़ ली। उसे पिता ने काफी समझाया लेकिन वह दूसरा पैकेट लेने की जिद पर अड़ गया। इस पर पिता ने डांट भी दिया था। पिता की डांट इस सात साल के मासूम को इतनी बुरी लगी कि वह घर के बाहर कपड़े सुखाने के लिए बंधे बांस पर चुनरी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया।

घर वालों की नजर पड़ी तो तत्काल नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बालक ने फांसी लगाई है। नमकीन न मिलने से बालक क्षुब्ध होने पर ऐसा कदम उठाया।