फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: car riders firing, one youth injured

मथुरा: कार सवारों ने की फायरिंग, एक युवक घायल

Sun, 14 Feb 2021 05:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
Mathura: car riders firing, one youth injured
कोसीकलां। गांव फालैन में कार सवारों ने फायरिंग कर दी। इसमें एक बाइक सवार घायल हो गया, जिसे कार सवार अपने साथ ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर गांव फालैन में एक बाइक का कुछ कार सवार पीछा कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक प्रहलाद जी मंदिर के समीप आकर रुकी तो कार से दो-तीन युवक उतरे और बाइक सवार युवकों पर फायरिंग कर दी। एक युवक को गोली लग गई, जबकि दूसरा साथी बाइक को छोड़कर भाग जाने में सफल रहा। कार सवारों ने दो राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कार सवार घायल युवक को कार में अपने साथ ले गए। गांव में अचानक हुई फायरिंग की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने कार सवारों को खोजने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों में चर्चा है कि बाइक सवार और कार सवार युवक कौन थे, वह कहां के थे, युवक को गोली मारने के बाद उसे कहां ले गए। इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया है और बाइक व कार सवारों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed