{"_id":"60be188a8ebc3ed22e33b537","slug":"mathura-cameras-not-found-at-liquor-shops-records-searched-kosi-news-agr494808091","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: शराब की दुकानों पर नहीं मिले कैमरे, रिकॉर्ड खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: शराब की दुकानों पर नहीं मिले कैमरे, रिकॉर्ड खंगाले
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। अलीगढ़ में जहरीली शराब कांड के बाद से स्थानीय प्रशासन और आबकारी विभाग सतर्क है। सोमवार को एसडीएम हनुमान प्रसाद, सीओ जितेंद्र कुमार एवं आबकारी इंस्पेक्टर पारूल चतुर्वेदी ने शराब की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान दस्तावेजों को खंगाला। किसी भी दुकान पर सीसीटीवी कैमरा लगा नहीं मिलने पर उन्होंने फटकार लगाई, भविष्य में इस तरह की खामी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
शासन से प्रत्येक जिले में शराब की दुकानों पर जांच के आदेश हैं। सोमवार को एसडीएम हनुमान प्रसाद, आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ नगर में निकले। उन्होंने पांच शराब की दुकानों पर छापे मारे। शराब के ब्रांड की जांच के साथ ही रिकॉर्ड भी खंगाला कुछ खामियां मिली जिन्हें तत्काल दुरुस्त करने के आदेश दिए। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से इन दुकानों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने पर उन्होंने दुकान संचालकों को फटकार लगाई।
एसडीएम ने शराब की पेटियों से बोतल निकालकर, उनका क्यूआर कोड चेक किया और रजिस्टर में दर्ज एंट्री से मिलाया। उन्होंने बताया कि कुछ दुकानों पर रेट लिस्ट, बोर्ड, बिक्री प्रमाण पत्र, रिकॉर्ड नही दिखाने पर नोटिस जारी किया गया हैं। उन्होंने रिकॉर्ड पूरी तरह दुरुस्त रखने को कहा। मिलावटी शराब बिक्री का प्रयास भी किया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी। लगातार जांच जारी रहेगी।