फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura bds first year student committed suicide

बीडीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा ने किया सुसाइड, हास्टल में फंदे से लटकी मिली लाश

Thu, 28 Jun 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Updated Thu, 28 Jun 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
mathura bds first year student committed suicide
अनुष्का कश्यप - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-आगरा हाईवे पर स्थित केडी डेंटल कालेज के हास्टल में बीडीएस प्रथम वर्ष की छात्रा का शव पंखे पर लटका मिला। बुधवार सुबह उसकी रूममेट घर से लौटी तो शव देख उसकी चीख निकल गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर छात्रा का शव उतारा गया। पुलिस का कहना है कि छात्रा ने आत्महत्या की है, लेकिन कमरे से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है।

आगरा के कमला नगर निवासी राकेश कुमार कश्यप की बेटी अनुष्का कश्यप (19) केडी मेडिकल कॉलेज में बीडीएस प्रथम वर्ष की छात्रा थी। 

बुधवार को उसका शव हास्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला तो खलबली मच गई। कालेज प्रशासन के लोगों की सूचना पर पहुंची वृंदावन पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

कॉलेज प्रशासन ने परिजनों को सूचित किया तो घर में कोहराम मच गया। नयति चौकी प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया छात्रा ने सुइसाइड किया है। 

अपने दुपट्टे को फंदा बनाकर पंखे से लटककर जान दी है। उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह साफ नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के पिता और भाई कई बार गश खाकर गिरे 

छात्रा के सुइसाइड की खबर पर पहुंचे परिजनों का पोस्टमार्टम हाउस पर रो-रोकर बुरा हाल था। कई बार तो पिता और छोटा भाई पछाड़ खाकर पोस्टमार्टम हाउस पर गिर पड़े। पिता और पुत्र के साथ आए रिश्तेदार बार-बार संभालते रहे। 

पिता ने शाम को हत्या की आशंका जताते हुए एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह से मुकदमा दर्ज करने को कहा। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि एसपी सिटी ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। 

छात्रा अनुष्का कश्यप चार भाई और बहनों में सबसे बड़ी थी। पिछले साल ही उसका केडी डेंटल कालेज में बीडीएस में प्रवेश कराया था। पढ़ने में होशियार अनुष्का से पिता को काफी उम्मीद थी।
विज्ञापन

एक सप्ताह से परेशान थी छात्रा

छात्रा अनुष्का कश्यप एक सप्ताह से परेशान चल रही थी। नयति चौकी प्रभारी अनुज कुमार ने रूममेट से पूछताछ में यह तथ्य निकलकर आया है। 

पुलिस के मुताबिक अनुष्का गुमसुम रह रही थी। परिजनों की मानें तो 25 जून को वह अपने घर से कालेज आई थी। पोस्टमार्टम हाउस पर कालेज प्रशासन और छात्र-छात्रा कतई नजर नहीं आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed