फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Avadhesh reached Mandi after crossing the Atal Tunnel

मथुरा: अटल टनल पार करके मंडी पहुंचा अवधेश

Mon, 24 May 2021 08:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Avadhesh reached Mandi after crossing the Atal Tunnel
कोसीकलां (मथुरा)। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए लद्दाख से कन्याकुमारी तक 4250 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा पर निकले ब्राह्मण पुरी निवासी अवधेश शर्मा ने ऑक्सीजन की कमी के बाद भी अटल टनल पार कर इतिहास रच दिया। अवधेश सोमवार की शाम को हिमाचल प्रदेश के मंडी पहुंच गए।
विज्ञापन

लद्दाख के आखिरी गांव थांग से पैदल यात्रा कर अब तक करीब 750 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय कर ली है। अवधेश अब कुल्लू होते हुए मंडी पहुंच गए। ब्राह्मण पुरी निवासी 29 वर्षीय अवधेश शर्मा लेह लद्दाख के आखिरी गांव थांग से 21 अप्रैल को कन्याकुमारी तक के लिए 4250 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले हैं।
विज्ञापन

एक माह तीन दिन में अवधेश ने 750 किलोमीटर का सफर तय कर लिया और वह सोमवार को मंडी पहुंच गए। अवधेश लद्दाख से मनाली के रास्ते में आने वाले 5 पास को पैदल पार करने वाला पहला इंसान हैं। लद्दाख में दुनिया की सबसे ऊंचा पास खारदुंगला पास व दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा तंगलंग ला पास, लचुंगला पास, नकीला पास और हिमाचल प्रदेश का बारालाचा पास हैं। अटल टनल को पैदल पार करने वाले भी अवधेश एक मात्र पहले ट्रेकर हैं। बातचीत में अवधेश ने बताया कि वह करीब 15 दिनों में कोसी पहुंच जाएंगे उनकी यह यात्रा करीब पांच महीने में पूरी होगी। 15 दिन की कठिन चढ़ाई के बाद जैसे ही अवधेश का मोबाइल एक्टीवेट हुआ तो उसने पहली कॉल अपने माता-पिता को की। फोन पर अवधेश की आवाज सुन मां ललिता भावुक हो उठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू इंटर कॉलेज के प्रबंधक हरीओम गुप्ता ने अवधेश के कदम को सहासपूर्ण बताते हुए कहा कि जनपद में किसी युवा ने ऐसी यात्रा करने के बारे में कदम उठाया है। नगरवासियों को युवक का हौसला बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed