फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura administration new treffic system for External vehicles will not be able to enter Vrindavan till 15 July 

Mathura: 15 जुलाई तक वृंदावन में प्रवेश नहीं कर सकेंगे बाहरी वाहन, प्रशासन ने बनाई ये नई व्यवस्था 

Tue, 12 Jul 2022 12:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Jul 2022 12:07 AM IST
सार

वृंदावन में 15 जुलाई तक बाहरी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। इसके साथ ही आने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है।

विज्ञापन
Mathura administration new treffic system for External vehicles will not be able to enter Vrindavan till 15 July 
वृंदावन मार्ग का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। 15 जुलाई तक वृंदावन की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। आधा दर्जन से अधिक मार्गों को प्रतिबंधित किया गया है। वहीं वाहनों के लिए पार्किंग निर्धारित की हैं। कई मार्गों पर आवागमन का डायवर्जन किया गया है। 
विज्ञापन


कॉमर्शियल और भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है। बड़े ऑटो का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। कोई भी भारी/ कॉमर्शियल वाहन प्रवेश नहीं करेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सिर्फ ई-रिक्शा का संचालन होगा। स्थानीय निवासी अपनी लोकल आईडी दिखाकर घर जा सकते हैं। आपातकालीन वाहन जैसे एंबुलेंस प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे।
विज्ञापन

पार्किंग व्यवस्था

- यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन आने वाले दारुक पार्किंग और टीएफसी मैदान पार्किंग पर पार्क होंगे। इन दोनों पार्किंग भर जाने की स्थिति में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टैंड पार्किंग, मंडी समिति पार्किंग पर रोका जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- मथुरा की ओर से वृंदावन को आने वाले वाहन टीएफसी पार्किंग और चौहान पार्किंग पर पार्क होंगे।
- छटीकरा से वृंदावन आने वाले वाहन माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने पार्किंग।
-1 (बड़े वाहन), माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने पार्किंग।
-2 (बडे वाहन), माता वैष्णो देवी मंदिर के बराबर में पार्किंग।
-3 (बडे़ वाहन के अलावा मल्टीलेबल पार्किंग और अन्नपूर्णा पार्किंग में पार्क होंगे। इन पार्किंग स्थलों के भर जाने की स्थिति में रॉयल भारती मोड़ पार्किंग, माता वैष्णो देवी मंदिर के बराबर पार्किंग में रोके जाएंगे।
- सुनरख रोड की ओर से आने वाले वाहन प्रेम मंदिर के पीछे सुनरख रोड पर छह शिखर तिराहे के दोनों तरफ खाली स्थान पर पार्किंग और जरूरत पड़ने पर हरे कृष्णा ऑर्चिड के सामने पार्किंग में खड़े होंगे। 

प्रतिबंधित मार्ग

- छटीकरा-वृदांवन मार्ग पर मल्टीलेबल पार्किंग स्थल से आगे कोई वाहन नहीं जा सकेगा।
- मथुरा-वृदांवन मार्ग पर सौ शैया से आगे सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। 
- एक्सप्रेसवे से वृंदावन आने वाले वाहन दरुख पार्किंग से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
- पानीघाट तिराहे से सभी प्रकार के चार पहिया वाहन परिक्रमा मार्ग में प्रतिबंधित रहेंगे।
- चामुंडा कट से सभी प्रकार के चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- कैलाश नगर मोड़ से सभी प्रकार के चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- सुनरख रोड की ओर से वृंदावन में आने वाले चार पहिया वाहन छह शिखर तिराहे से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
- ई-रिक्शा स्टैंड अटल्ला चुंगी के पास बासुदेव पार्किंग जादौन पार्किंग।

डायवर्जन 

- यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग को जाने वाले सभी भारी वाहन यमुना एक्सप्रेस वे से राया कट से उतर कर लक्ष्मी नगर से गोकुल बैराज से टाउनशिप होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए जाएंगे।

- एनएच-2 छटीकरा से वृंदावन होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे को जाने वाले भारी वाहन टाउनशिप से गोकुल बैराज से लक्ष्मी नगर होते हुए यमुना एक्सप्रेस वे को जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed