फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Administration could not stop farmers entered collectorate with a convoy of tractors

UP: मथुरा में किसानों को नहीं रोक सका प्रशासन, ट्रैक्टरों के काफिले संग कलेक्ट्रेट में घुसे...सड़कें कर दी जाम

Fri, 09 Aug 2024 01:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Aug 2024 01:40 PM IST
सार

मथुरा में किसानों को रोकने में प्रशासन नाकाम रहा। किसान नेता ट्रैक्टरों के काफिले के साथ कलेक्ट्रेट में घुस गए। इस वजह से सड़कें जाम हो गईं। वहीं कलक्ट्रेट में किसानों की अधिकारियों से नोंकझोंक भी हो गई। 
 

विज्ञापन
Mathura: Administration could not stop farmers entered collectorate with a convoy of tractors
किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में विभिन्न लंबित मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सदस्यों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। ट्रैक्टर लेकर कलेक्ट्रेट की तरफ निकले किसानों को प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया लेकिन यह नाकाम रहा। किसान अपने ट्रैक्टर लेकर कलेक्ट्रेट में घुस आए और धरने पर बैठ गए। किसानों के प्रदर्शन के चलते कलेक्ट्रेट रोड पर जाम लग गया। सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन




राधा कुंड में जल भराव समेत 8 सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। ट्रैक्टर पर सवार होकर किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। परिसर में अंदर घुसने का प्रयास किया। अधिकारियों ने उन्हें रोकना चाहा तो किसानों की अधिकारियों से नोकझोंक हो गई। किसान नेताओं के सामने अधिकारियों की एक न चली। किसान नेता गेट खोलकर कलेक्ट्रेट में घुस गए।
विज्ञापन


परिसर में अंदर ही धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भूमाफियाओं से जमीन को कब्जा मुक्त करने की मांग की । किसानों के प्रदर्शन की वजह से कलेक्ट्रेट रोड पर जाम लग गया। सैकड़ो की संख्या में वाहन चालक जाम में फंसे रहे। किसान नेताओं ने ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांगे ने नहीं मानी जाएगी उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed