फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Aarti, house swinging on Mahavir Jayanti

मथुरा: महावीर जयंती पर घर-घर में हुई आरती, झूलाया पालना

Sun, 25 Apr 2021 06:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Aarti, house swinging on Mahavir Jayanti
कोसीकलां। भगवान महावीर की जयंती रविवार को घर-घर मनाई गई। इस दौरान जैन समाज के लोगों ने घरों में रहकर प्रभु महावीर के जन्म की खुशियां मनाईं। 71 साल बाद यह दूसरा मौका था, जब नगर में भगवान महावीर की जयंती पर रथयात्रा का आयोजन नहीं हुआ।
विज्ञापन

नगर में हर साल महावीर जयंती के मौके पर भगवान महावीर की रथयात्रा निकलती थी। इस दौरान भगवान को स्वर्ण आभा वाले विमान पर विराजमान कर रथयात्रा निकाली जाती थी। इस बार भी वीकेंड कर्फ्यू के चलते देश में महावीर जयंती का महोत्सव घर-घर मनाया गया। जैन धर्मावलंबी जैनाचार्यों के आशीर्वाद से अपने आवास पर जन्म उत्सव की खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रत्येक जैन धर्मावलंबी सुबह सात बजे अपने घरों में रहकर भगवान महावीर स्वामी के जयकारे लगाते पूजा की। वहीं पांडे वाले जैन मंदिर, सपेरे वाले जैन मंदिर, आने वाले एवं पद्म प्रभूजी मंदिर में अभिषेक किया गया। शाम को मंदिरों में कोविड नियमों का पालन करते हुए आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन समाज के अध्यक्ष सुभाष जैन, मंत्री कैलाश चंदौरिया, नवीन जैन, प्रवीन जैन, राहुल जैन कामियां, अशोक जैन कामियां, अमित जैन, रूपचंद, बाबूलाल, दीपक जैन, प्रकाश चंद, सीमा, उर्मिला, निर्मला, दिनेश जैन, बंटी, लक्ष्मन जैन ने घर-घर में पालने झुलाने के साथ शाम को दरवाजों पर दीपक जलाकर भगवान की आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed